एजुकेशन

SSC Delhi Police, CAPF SI Exam City Slip: जारी हुआ एसएससी दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई पेपर 1 का एग्जाम सिटी स्लिप

SSC SI CPO 2026 Exam City Slip Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

SSC Delhi Police, CAPF SI Exam City Slip 2026: ऐसे डाउनलोड करें एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई एग्जाम सिटी स्लिप

SSC SI CPO 2026 Exam City Slip Released: एसएससी एसआई सीपीओ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया है। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर और संबंधित सेक्शन में लॉग इन करके अपने परीक्षा शहर का विवरण और प्रवेश पत्र (एडमिशन सर्टिफिकेट) देख सकते हैं।

कब होगी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई की परीक्षा

बता दें दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर और केंद्रीय सशस्त्र बल की परीक्षा 23 नवंबर से 28 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से लगभग 2 से 3 दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC SI CPO 2026 Exam City Slip: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC Sub-Inspector in Delhi Police and Central Armed Police Forces Paper 1 Exam City Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

SSC Delhi Police, CAPF SI Exam City Slip: लॉगइन के जरिए डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और निर्धारित मॉड्यूल के माध्यम से लॉग इन करके अपने आवंटित परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपने प्रवेश पत्र (एडमिशन सर्टिफिकेट) डाउनलोड करने के लिए परीक्षा सूचना में दिए गए निर्देशों का पालन करें।

एग्जाम सिटी स्लिप पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर
  3. परीक्षा का नाम
  4. एग्जाम सेंटर का शहर

SSC Delhi Police, CAPF SI Admit Card: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक दिल्ली पुलिस एसआई और सीएपीएफ पेपर 1 का एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 से 3 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article