ScoutOP is engaged to Kaashvi Hiranandani: टीवी इंडस्ट्री के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों स्काउटओपी उर्फ तन्मय सिंह कई वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस समय घर के अंदर स्काउट और लवप्रीत कौर गिल के रिश्ते की काफी चर्चा हो रही है। दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों ने घरवालों से लेकर दर्शकों तक के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान के सवाल पर स्काउट ने अपनी गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। स्काउट ने बताया कि काशवी उनकी गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि मंगेतर हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office: ताबड़तोड़ कमाई कर रही है रणबीर-यश की फिल्म, 11 दिनों में कमाए इतने करोड़)
सलमान खान के सामने स्काउट ने किया बड़ा खुलासा
स्काउट और लव के रिश्ते को लेकर लगातार लोगों के मन में बार-बार कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। रविवार के एपिसोड में सलमान खान ने दोनों के बीच के रिश्ते पर सीधे सवाल किए। उन्होंने स्काउट से पूछा कि क्या उनके मन में लव के लिए रोमांटिक भावनाएं हैं? इस पर गेमर ने साफ किया कि लव उनके लिए घर की बाकी कंटेस्टेंट्स की तरह ही एक प्रतियोगी हैं।
सलमान खान ने स्काउट को यह भी याद दिलाया कि घर के बाहर उनकी निजी जिंदगी है। इन सभी चीजों को दर्शक देख रहे हैं। इस पर स्काउट ने ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि काशवी हीरानंदानी उनकी गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि मंगेतर हैं। स्काउट ने कहा कि अगर उनके किसी भी व्यवहार से काशवी को थोड़ा भी बुरा लगा होगा, तो उन्हें इसका बेहद अफसोस है। उन्होंने यह भी माना कि पिछले 5-6 सालों में काशवी ने उनके लिए बहुत कुछ किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Javed Akhtar को व्हीलचेयर पर देख फैंस हुए चिंतित, पैपराजी के कहने पर खड़े होकर खिंचवाई तस्वीरें)
कौन हैं काशवी हीरानंदानी?
काशवी हीरानंदानी भी स्काउट की तरह ही गेमिंग की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों बीते पिछले पांच साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की मुलाकात गेमिंग और ऑनलाइन कंटेंट की दुनिया के जरिए हुई थी। शो में काशवी की एंट्री के दौरान उन्होंने स्काउट को लव से दूरी बनाए रखने और अपना गेम अकेले खेलने की सलाह भी दी थी।
