एजुकेशन

AIBE 22 Exam 2026: कब होगी ऑल इंडिया बार काउंसिल 22 की परीक्षा, एग्जाम सेंटर पर साथ ले जाएं ये डॉक्यूमेंट्स

AIBE 22 Exam 2026 Date, Admit Card, Guidelines: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 22 की परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

Image

AIBE 22 Exam 2026: कब होगी एआईबीई 22 परीक्षा, एग्जाम सेंटर पर ले जाएं ये डॉक्यूमेंट्स

AIBE 22 Exam 2026 Date, Admit Card, Guidelines: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 22 की परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया (AIBE 22 Exam 2026 Date) गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट पर allindiabarexamination.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

AIBE 22 Exam 2026 Date: कब होगी परीक्षा

बता दें परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए गए होंगे। अगर आपने भी अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

AIBE 22 Exam Admit Card 2026 Download: से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर AIBE 22 Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

AIBE 22 Exam Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. डेट ऑफ बर्थ
  5. परीक्षा का नाम
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. एग्जाम सेंटर का पता
  8. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  9. हस्ताक्षर

परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने होंगे ये दस्तावेज

29 नवंबर को परीक्षा देने जाते समय एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और कोई एक ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र साथ रखना जरूरी है। पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या लागू होने पर स्टेट बार काउंसिल एनरोलमेंट आईडी ले जा सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article