यूटिलिटी

Train में कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट? भारतीय रेलवे के इन नियमों का करें इस्तेमाल

अगर आपकी ट्रेन टिकट वेटिंग में है तो PNR स्टेटस को नियमित रूप से ट्रैक कर सकते हैं। कई बार कैंसिलेशन के कारण सीट कन्फर्म हो जाती है। हालांकि, IRCTC ईमेल या SMS के जरिए अपडेट भी देता रहता है।

Image

Train Ticket (Photo: iStock)

How to Get a Confirmed Train Ticket : भारत में एक राज्य से दूसरे राज्य तक सफर करना हो तो ट्रेन (Train) ही ज्यादातर लोगों का पंसदीदा विकल्प होता है। लेकिन ट्रेन में टिकट बुकिंग के दौरान वेटिंग लिस्ट (WL) मिलना हर किसी को परेशान कर देता है। खासकर त्योहारों और छुट्टियों के समय यह परेशानी और बढ़ जाती है। ऐसे में अगर कुछ स्मार्ट रणनीतियां अपनाई जाएं तो वेटिंग टिकट से काफी हद तक बचा जा सकता है। इस आर्टिकल में आपको उन तरीकों के बारे में ही बता रहे हैं जिन्हें अपनाने के साथ आपको कंफर्म टिकट मिलने के चांस बढ़ सकते हैं-

सही समय पर बुकिंग

Confirmed Train Ticket

Train Ticket (Photo: iStock)

ट्रेन में कंफर्म टिकट (Train Ticket) पाने का सबसे पहला और असरदार तरीका समय पर टिकट बुक करना ही होता है। भारतीय रेलवे में टिकट बुकिंग की विंडो काफी पहले खुल जाती है और लोकप्रिय रूट्स पर टिकट जल्दी खत्म हो जाते हैं। इसलिए जैसे ही बुकिंग शुरू हो, तुरंत टिकट बुक करने की कोशिश करें। इससे कन्फर्म सीट मिलने के चांस काफी बढ़ जाते हैं।

तत्काल (Tatkal) टिकट

अगर आपको आखिरी समय में यात्रा करनी हो तो तत्काल टिकट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें यात्रा से 24 घंटे पहले कुछ सीटें उपलब्ध कराई जाती हैं। हालांकि इसमें प्रतिस्पर्धा ज्यादा होती है, लेकिन सही समय पर कोशिश करने से कन्फर्म टिकट मिल सकता है।

फ्लेक्सिबिलिटी

अगर आप अपनी यात्रा की तारीख या ट्रेन के विकल्प में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं, तो वेटिंग से बचना आसान हो जाता है। वीकेंड या पीक टाइम के बजाय वीकडेज या कम भीड़ वाले समय में यात्रा करने से कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना ज्यादा रहती है।

अलग-अलग कोटा (Quota)

इसके अलावा अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो अलग-अलग कोटा (Quota) की जानकारी होना भी जरूरी है। भारतीय रेलवे कुछ विशेष श्रेणियों जैसे महिला, सीनियर सिटिजन और डिफेंस कर्मियों के लिए सीटें आरक्षित करता है। अगर आप इनमें से किसी कैटेगरी में आते हैं, तो संबंधित कोटा में सीट उपलब्धता जरूर जांचें।

विकल्प (Vikalp) स्कीम

ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो कंफर्म टिकट चाहते हैं तो वेटिंग से बचने का एक स्मार्ट तरीका विकल्प ऑप्शन है। इस स्कीम के तहत आप बुकिंग के समय वैकल्पिक ट्रेनों का चयन कर सकते हैं। अगर आपकी टिकट वेटिंग में रहती है, तो आपको बिना अतिरिक्त शुल्क के दूसरी ट्रेन में कन्फर्म सीट मिल सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article