NPS Vs Mutual Funds: एक बेहतर और सुरक्षित वित्तीय भविष्य के लिए इन्वेस्टमेंट करना बहुत ज्यादा जरूरी है। और जब भी बात पैसे इन्वेस्ट करने की आती है तो अक्सर अन्य विकल्पों के साथ-साथ हमारे दिमाग में म्यूचुअल फंड और राष्ट्रीय पेंशन स्कीम (NPS) का ख्याल भी आता है। वैसे तो रिस्क लेने की आपकी क्षमता और आपके लक्ष्यों के अनुसार आप इनमें से किसी भी विकल्प का चयन कर सकते हैं।, लेकिन उससे पहले आइये जानते हैं कि इन्वेस्टमेंट के किस तरीके में आपको क्या फायदे मिलते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि अगर आप रिटायरमेंट प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए ज्यादा बेहतर विकल्प क्या हो सकता है।
यूटिलिटी
NPS Vs Mutual Funds: कौन से तरीके में इन्वेस्ट करना रहेगा बेहतर
- Authored by: Pawan Mishra
- Updated Feb 29, 2024, 11:16 PM IST
पैसों को बचाना एक कला है और साथ ही पैसों को सही जगह इन्वेस्ट करना भी जरूरी है। लोग अक्सर अपनी रिटायरमेंट के लिए अच्छी खासी प्लानिंग करते हैं और पैसों को इन्वेस्ट करने के लिए सही विकल्प तलाशते हैं। म्यूचुअल फंड और राष्ट्रीय पेंशन स्कीम को इन्वेस्टमेंट के लिए काफी बेस्ट माना जाता है। आइये देखते हैं म्यूचुअल फंड और राष्ट्रीय पेंशन स्कीम में आपको क्या फायदे मिलते हैं।
NPS या फिर म्यूचुअल फंड्स, किस तरीके में इन्वेस्ट करना है ज्यादा बेहतर?
Photo : BCCL
