यूटिलिटी

कहीं आपके हाथ में रखा iPhone नकली तो नहीं, खुद ऐसे करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 19, 2022, 05:40 PM IST

Apple iPhone Check Real or Fake: सभी ओरिजिनल आईफोन मॉडल में एक IMEI नंबर होता है और इससे आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपका आईफोन असली है या नकली। फोन का IMEI नंबर सर्च करने के लिए सबसे पहले आपको आईफोन की सेटिंग्स में जाना होगा, फिर आपको General पर क्लिक करना होगा।

Image

कहीं आपके हाथ में रखा iPhone नकली तो नहीं।

Photo : iStock

Apple iPhone Check Real or Fake: एप्पल (Apple) हर साल आईफोन (iPhone) लॉन्च करता है, लेकिन उसके साथ ही मार्केट में नकली आईफोन (Fake iPhone) भी धड़ल्ले से भी मिलते हैं। जरा सोचिए कि आपने नया आईफोन (New iPhone) लिया हो, लेकिन वह बाद में नकली निकल जाए तो आप क्या करेंगे। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानकर आप असली और नकली आईफोन (Real And Fake iPhone) में अंतर कर पाएंगे।

ऐसे करें असली-नकली आईफोन की पहचान:-

IMEI से करें असली आईफोन की पहचान

सभी ओरिजिनल आईफोन मॉडल में एक IMEI नंबर होता है और इससे आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपका आईफोन असली है या नकली। फोन का IMEI नंबर सर्च करने के लिए सबसे पहले आपको आईफोन की सेटिंग्स में जाना होगा, फिर आपको General पर क्लिक करना होगा। General पर क्लिक करने के बाद आपको About Option पर टैप करने के बाद IMEI नंबर देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करना होगा। अगर आपको आईफोन में कोई IMEI या सीरियल नंबर नहीं दिखे तो समझ जाइए कि आईफोन नकली है।

ऑपरेटिंग सिस्टम से करें आईफोन की पहचान

आईफोन iOS पर चलते हैं, जो Android ऑपरेटिंग सिस्टम से एकदम से अलग है। आईफोन पर चल रहे ऑपरेटिंग सिस्टम की जांच करने के लिए सेटिंग मेनू और फिर सॉफ्टवेयर टैब पर जाएं। यहां आप देखेंगे कि फोन में सफारी, हेल्थ, आईमूवी जैसे ऐप्स होंगे। अगर ये ऐप्स हैं तो समझिए कि आपके पास रखा आईफोन असली है।

एप्पल की वेबसाइट पर चेक करें iPhone कवरेज

आईफोन की Age चेक करने के लिए आपको एप्पल की चेक कवरेज वेबसाइट (https://checkcoverage.apple.com/) को पर जाना होगा। यहां आपको अपने आईफोन के सीरीयल नंबर को डालना होगा, जहां आपको अपने आईफोन की Age के बारे में पता चलेगा। अगर वेबसाइट पर आपके आईफोन की Age या फिर कोई डिटेल शो नहीं हो रही है तो इसका मतलब ये है कि आपके हाथ में रखा आईफोन नकली है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article