शहर

Bihar News: बिहार में 'सुशासन दिवस' पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत का बड़ा बयान, पार्टी के बड़े नेताओं को दी नसीहत

निशांत कुमार ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि कार्यकर्ता और नेता उनके पिता नीतीश कुमार और उन पर भरोसा रखें। उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं से भी अपील की कि वे कार्यकर्ताओं को हमेशा अपने साथ लेकर चलें।

Image

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार (फाइल फोटो)

Bihar News: बिहार में सुशासन दिवस (Bihar Sushasan Divas) की तैयारियों के बीच स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार (Nishant Kumar) का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने सुशासन दिवस को लेकर जहां नीतीश कुमार के 20 साल के शासन और बिहार में हुए विकास कार्यों की सराहना की, वहीं पार्टी के बड़े नेताओं को कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की नसीहत भी दे दी।

मीडिया से बातचीत करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। सरकार के 21 साल पूरे हो रहे हैं। उनके पिता नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन स्थापित किया और राज्य के विकास के लिए जो काम किए, वह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इसी को लेकर कल सुशासन दिवस मनाया जाएगा।

'नेताओं का कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चलना ही पार्टी के लिए सबसे अच्छी बात'

वहीं, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए निशांत ने कहा कि कार्यकर्ता और नेता उनके पिता नीतीश कुमार और उन पर भरोसा रखें। उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं से भी अपील की कि वे कार्यकर्ताओं को हमेशा अपने साथ लेकर चलें। निशांत के मुताबिक, नेताओं का कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चलना ही पार्टी के लिए सबसे अच्छी बात होगी।

निशांत ने सरकार के एक साल पूरे होने पर सभी को बधाई दी

इसके साथ ही निशांत ने सरकार के एक साल पूरे होने पर सभी को बधाई दी और कहा कि नीतीश कुमार ने 20 साल तक बिहार का नेतृत्व किया और राज्य में सुशासन लाने का काम किया, जो अपने आप में बड़ी बात है। फिलहाल, सुशासन दिवस से ठीक पहले निशांत कुमार का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। खासकर पार्टी के बड़े नेताओं को कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की उनकी नसीहत को अहम माना जा रहा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article