यूटिलिटी

कहीं आपकी जेब में रखा 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं, इन तरीकों से करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 5, 2022, 12:29 PM IST

Currency Notes Check Real or Fake: ​​अगर आपको भी नकली या असली रुपए में अंतर करने में परेशानी हो रही है, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक ने खुद एक चेकलिस्ट जारी की है, जिसे फॉलो करके आप 500 रुपए के नकली नोट का पता लगा सकते हैं।

Image

500 रुपए का असली नोट।

Photo : iStock

Currency Notes Check Real or Fake: पिछले कई सालों से देश में धड़ल्ले से नकली नोट (Fake Notes) मिलने के मामले सामने आ रहे हैं। हममें से कई लोगों को कभी न कभी नकली नोट किसी न किसी तरह मिले ही होंगे। साथ ही कुछ लोगों को खासतौर से ये भी नहीं पता होता है कि उनकी जेब में रखा 500 रुपए का नोट असली है या नकली। दरअसल नकली नोट बिल्कुल असली नोट (Real Notes) की तरह दिखता है, जिसे हम आसानी से नहीं पहचान सकते हैं।

अगर आपको भी नकली या असली रुपए में अंतर करने में परेशानी हो रही है, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक ने खुद एक चेकलिस्ट जारी की है, जिसे फॉलो करके आप 500 रुपए के नकली नोट का पता लगा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको आरबीआई की ओर से जारी चेकलिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप 500 रुपए के असली या नकली नोट की पहचान कर सकते हैं।

इन तरीकों से करें 500 रुपए के असली-नकली नोट की पहचान:-

1. अगर आप 500 रुपए के नोट को किसी लाइट के सामने रखेंगे तो आपको खास जगहों पर 500 लिखा हुआ दिखाई देगा।

2. नोट को 45 डिग्री के कोण पर आंख के सामने रखने से भी आपको इस खास जगह पर 500 लिखा दिखाई देगा।

3. साथ ही आप ये भी देख सकते हैं कि इस जगह पर देवनागरी में 500 लिखा हुआ नजर आएगा।

4. नोट के बीच में दाईं ओर महात्मा गांधी की तस्वीर है।

5. नोट में भारत लिखा हुआ नजर आएगा।

6. अगर आप नोट को हल्के से मोड़ते हैं, तो आप सुरक्षा धागे का रंग हरे से इंडिगो में बदलते हुए देख सकते हैं।

7. गवर्नर के सिग्नेचर, गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई लोगो को अब राइट साइड में शिफ्ट कर दिया गया है।

8. महात्मा गांधी की फोटो और इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क भी दिख रहा है।

9. ऊपर बाईं ओर और नीचे दाईं ओर की संख्याएं बाएं से दाएं बढ़ती हैं।

10. नोट पर लिखे 500 नंबर का रंग हरे से नीला हो जाता है।

11. नोट के दायीं ओर अशोक स्तंभ है।

12. दाई तरफ सर्कल बॉक्स में 500 लिखा होगा। दायीं और बायीं ओर 5 ब्लीड लाइनें हैं और अशोक स्तंभ का प्रतीक है और महात्मा गांधी की तस्वीर रफल प्रिंट में है।

13. नोट में आप उसकी छपाई का साल देख सकते हैं।

14. स्वच्छ भारत का लोगो स्लोगन के साथ छपा होता है।

15. भाषा पैनल बीच की ओर स्थित है।

16. पिक्चर प्रिंट भारतीय ध्वज के साथ लाल किले का है।

17. 500 देवनागरी में छपा है।

हमें उम्मीद है कि ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप 500 रुपए के नोट की आसानी से पहचान कर पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article