Asafoetida Check Real or Fake: भारतीय घरों की रसोई का हींग एक अभिन्न अंग है। सिंपल खाने में भी हींग (Asafoetida)के डलने से उसमें डबल स्वाद आ जाता है। हींग की सबसे खास बात ये है कि ये सेहत (Health) के लिए भी फायदेमंद होती है, लेकिन आज के समय में बाजार (Market) में असली के साथ-साथ नकली हींग भी मिलने लगी है। नकली हींग (Fake Asafoetida)खाने से भी आपको कई नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में हींग आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको असली हींग और नकली हींग की पहचान कैसे करें, ये बता रहे हैं।
इन तरीकों से करें असली हींग की पहचान:-
कीमत से करें असली हींग की पहचान
असली या नकली हींग की पहचान करने का एक सबसे अच्छा तरीका इसकी कीमत है। दरअसल असली हींग काफी महंगी होती है और ये सिर्फ चुनिंदा दुकानों पर ही मिलती है। नकली हींग आपको कहीं भी मिल जाएगी और ये असली की तुलना में सस्ती होती है।
रंग से पहचानें असली हींग
हींग को आप उसके रंग से पहचान सकते हैं। असली हींग का रंग हल्का भूरा होता है। गरम घी में लींग डालने पर ये फूलने लगती है और रंग हल्का लाल हो जाता है।
सूंघकर पहचानें असली हींग
अगर कभी आपने असली हींग को सूंघा है तो आपको पता होगा कि हींग कितनी तीखी होती है। अगर हींग से तेज गंध नहीं आ रही है तो समझ जाइए कि हींग नकली है।जलाकर करें हींग की पहचान
इसके अलावा हींग जांचने के लिए आप इसे जलाकर देख सकते हैं। हींग अगर जली है तो असली है और नहीं जली है तो इसका मतलब समझिए की ये नकली है।हमें उम्मीद है कि हमारी ओर से दिए गए तरीकों से अब आप असली और नकली हींग में आसानी से अंतर पता कर सकेंगे। साथ ही आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी इस बारे में बताएंगे।
