LIC New Jeevan Anand: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा बीमा प्लान्स के साथ-साथ बहुत ही आकर्षक इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस भी ऑफर किये जाते हैं। ऐसा ही एक इन्वेस्टमेंट प्लान LIC का न्यू जीवन आनंद प्लान है। इस प्लान में इन्वेस्ट कर आप लॉन्ग-टर्म में अच्छा पैसा बचा सकते हैं। अगर आप अपने रिटायरमेंट, बच्चे की शादी या फिर किसी अन्य लॉन्ग टर्म लक्ष्य के लिए पैसे बचाना चाहते हैं तो LIC का यह प्लान आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। आइये LIC के जीवन आनंद प्लान के फायदों के बारे में जानते हैं।
LIC जीवन आनंद के फायदे
LIC का यह प्लान आपको अपने प्रियजनों के भविष्य को सुरक्षा प्रदान करने का ऑप्शन भी देता है। इस प्लान में आप डेथ बेनिफिट भी प्राप्त कर सकते हैं। पॉलिसी की अवधी के दौरान पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु होने पर नॉमिनी को बेसिक एश्योर्ड सम का 125% या वार्षिक प्रीमियम का 7 गुना दिया जाता है। मैच्योरिटी पूरी होने पर बोनस भी ऑफर किया जाता है और आप 5 साल, 10 साल या 15 साल के अंतराल पर बोनस प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं। इस प्लान के तहत इन्वेस्ट किये गए पैसे पर टैक्स बेनिफिट भी मिलता है और साथ ही LIC के प्रॉफिट में से आपको हिस्सेदारी भी मिलती है।
1369 रुपये का प्रीमियम और 25 लाख
LIC जीवन आनंद प्लान में आप 15 साल से 35 साल के लिए इन्वेस्ट कर सकते हैं। मान लीजिये आप हर महीने 1369 रुपये का प्रीमियम भरते हैं। अगर आप 35 साल तक हर महीने 1369 रुपये इस योजना में इन्वेस्ट करते हैं तो आप कुल 5,74,980 रुपये इन्वेस्ट करते हैं और मैच्योरिटी पूरी होने के बाद आपको लगभग 7.9% सालाना की दर से 25 लाख रुपये मिलेंगे।
कौन कर सकता है इन्वेस्ट
कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 18 साल से ज्यादा है, वह इस योजना में इन्वेस्ट कर सकता है। इस योजना में इन्वेस्ट करने की अधिकतम उम्र 50 साल है। आपको कम से कम 1 लाख का बेसिक एश्योर्ड सम दिया जायेगा और बेसिक एश्योर्ड सम कि अधिकतम सीमा नहीं है। इस योजना में आप मासिक, 3 महीने, 6 महीने और साल भर के अंतराल पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।
