यूटिलिटी

Facebook Paid: फेसबुक पेज को रेंट पर देकर कमा सकते हैं रुपये, यहां जानें कमाई करने का पूरा तरीका

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 11, 2022, 01:48 PM IST

Earning from facebook: बीते कुछ वर्षों में सोशल मीडिया का स्वरूप बदल चुका है और अब सोशल मीडिया केवल टाइमपास नहीं रह गया है। अब लोग फेसबुक पर अपनी फॉलोइंग का लाभ उठाकर पैसे कमा रहे हैं। आइये जानते हैं फेसबुक से कमाई करने का पूरा तरीका।

Image

Facebook Paid: फेसबुक पेज को रेंट पर देकर कमा सकते हैं रुपये, यहां जानें कमाई करने का पूरा तरीका

Earning from facebook: बीते कुछ वर्षों में सोशल मीडिया का स्वरूप बदल चुका है। पहले सोशल मीडिया एक दूसरे से कनेक्ट रहने और केवल टाइमपास के लिए इस्तेमाल होता था लेकिन अब लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर धन कमा रहे हैं। फेसबुक सोशल मीडिया का अहम प्लेटफॉर्म है। लाखों यूजर्स फेसबुक पर एक्टिव हैं। इनमें से कई यूजर्स हैं जो फेसबुक पर अपनी फॉलोइंग का लाभ उठाकर पैसे कमा रहे हैं। अगर आप भी फेसबुक की मदद से कुछ कमाना चाहते हैं तो आइये जानते हैं फेसबुक से कमाई करने का पूरा तरीका।

एक रिपोर्ट के अनुसार, आज भारत में भी फेसबुक का प्रयोग 32.5 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे हैं। अधिकांश लोग मनोरंजन के लिए यहां एक्टिव हैं जबकि चंद लोग हैं जो इस प्लेटफॉर्म से अपना घर चला रहे हैं। फेसबुक पेज बनाकर आप कमाई कर सकते हैं। इसके अलावा फेसबुक ग्रुप, वीडियो कंटेंट के जरिए, PPD साइट द्वारा, फ्रीलांसिंग कंटेंट और विज्ञापन से आप कमाई कर सकते हैं। फेसबुक से धन कमाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी।

  • पर्सनल फेसबुक अकाउंट
  • मोबाइल, कम्प्यूटर और लेपटॉप
  • इंटरनेट कनेक्शन
  • फॉलोअर्स या ऑडियंस
  • क्रिएटिव एप्रोच और सोच

फेसबुक पेज से ऐसे करें कमाई

  • इसके लिए सबसे पहले Facebook पेज में Paid Posts को पब्लिश करें।
  • इसके बाद अपने पेज को रेंट पर देकर विज्ञापन पोस्ट कर सकते हैं।
  • आपके पास अगर कई फेसबुक पेज हैं और उन पर अच्छी संख्या में फॉलोअर्स हैं तो उसे बेचकर आप कमाई कर सकते हैं।
  • अपना कोई कोर्स या डिजिटल कंटेंट को बेचकर।

इन फैक्टर्स से होती है कमाई

फेसबुक से कमाई की कोई सीमा नहीं है, लेकिन ये कमाई कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है। फेसबुक से कमाई के लिए सबसे अहम है ऑडियंस और फॉलोअर्स। लाखों-करोड़ों की संख्या में जिन यूजर्स के फॉलोअर्स हैं, वो रोजाना अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। एक पोस्ट से वह लाखों तक कमा सकते हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article