यूटिलिटी

Aadhaar Card का डिजाइन बदलेगा या नहीं? सरकार ने कर दिया कंफ्यूजन दूर

Aadhaar Card Design Update 2026: आधार कार्ड आज के समय में हमारे सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। इस डॉक्यूमेंट का डिजाइन बदलने वाला है या नहीं अब सरकार कि ओर से क्लियर कर दिया गया है।

Image

Aadhaar Card Design Update (Photo: X handle/@UIDAI)

Aadhaar Card Design Update 2026: आधार कार्ड (Aadhaar Card) भारत में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी सरकारी डॉक्यूमेंट है। घर से बाहर निकलने के साथ ही आधार कार्ड की जरूरत हर दूसरे काम में पड़ती है। बैंकिंग से लेकर सरकारी योजनाओं और मोबाइल सिम से लेकर कई जरूरी सेवाओं के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है। ऐसे में आधार कार्ड को लेकर किसी भी तरह के अपडेट को लेकर हर दूसरा व्यक्ति जागरुक रहता है। इसी कड़ी में पिछले कुछ समय से कई खबरों में यह दावा किया जा रहा था कि आधार कार्ड का एक लुक जारी होने वाला है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि आधार कार्ड का लुक चेंज हो रहा है और अब आधार कार्ड में केवल एक फोटो और क्यूआर कोड ही दिखाई देंगे। हालांकि, इन्हीं दावों को लेकर अब सरकार की ओर से आधिकारिक जानकारी दी गई है।

नहीं बदल रहा आधार का डिजाइन

Aadhaar Card Design Update 2026

Aadhaar Card Design (Photo: iStock)

इस पोस्ट को यूआईडीएआई (UIDAI) की ओर से भी रिपोस्ट किया गया है। केंद्र की ओर से कहा गया है कि आधार कार्ड के लुक को लेकर बदलाव की कोई योजना नहीं है।

इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय के अनुसार, "हाल ही में कुछ समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ ऐसी खबरें और पोस्ट प्रसारित हो रही हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि वर्ष के अंत तक आधार कार्ड के स्वरूप में बदलाव कर केवल एक फोटो और एक क्यूआर कोड तक सीमित किया जा सकता है। यह सही नहीं है। इस तरह के किसी भी बदलाव की कोई योजना नहीं है।"

आधार अपडेट की सही जानकारी कहां से मिलेगी

सरकार का कहना है कि इस तरह के समाचार और सोशल मीडिया पोस्ट लोगों के मन में अनावश्यक भ्रम पैदा कर रहे हैं। केंद्र ने आम जनता को ऐसी खबरों और सोशल मीडिया पोस्टों को नजरअंदाज करने की सलाह दी है। ऐसे में आम आदमी के जेहन में यह सवाल आ सकता है कि आधार कार्ड को लेकर सही अपडेट और सटीक जानकारी कहां से पाई जा सकती है। तो इस सवाल का जवाब भी साफ है कि आधार कार्ड को लेकर किसी भी बड़े अपडेट को यूआईडीएआई के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर जरूर पोस्ट किया जाता है। ऐसे में आधार को लेकर यूआईडीएआई के ऑफिशियल एक्स हैंडल को समय-समय पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, केंद्र की ओर से आधिकारिक जानकारियों के लिए पीआईबी के जरिए प्रेस रिलीज जारी की जाती हैं। पीआईबी की प्रेस रिलीज भी आधार अपडेट को लेकर एक विश्वसनीय स्रोत (Credible Sources) है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article