Aadhaar Centre Near Me: आधार कार्ड (Aadhaar Card) भारत में रहने वाले हर व्यक्ति के लिए एक जरूरी सरकारी डॉक्यूमेंट है। इस डॉक्यूमेंट की जरूरत घर से बाहर निकलने पर हर दूसरे काम में पड़ती है। यही वजह है कि UIDAI की ओर से आधार कार्ड धारकों को उनका आधार अप-टू-डेट रखने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कई बार आधार कार्ड में कुछ जानकारियों को अपडेट करवाने के लिए आधार सेंटर (Aadhaar Centre) विजिट करने की जरूरत पड़ती है। परेशानी तो तब खड़ी होती है जब आधार कार्ड धारक को यह जानकारी ही नहीं होती कि उसके घर के पास आधार सेंटर कहां मौजूद है। अगर आपको भी ऐसी परेशानी आती है तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होने वाली है। अब आप आधार सेंटर का पता चुटकियों में निकाल सकते हैं।
घर के पास वाले आधार सेंटर का पता
घर के पास वाले आधार सेंटर का पता लगाया जा सकता है। इसके लिए आप एक छोटे से प्रॉसेस को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले https://bhuvan-app3.nrsc.gov.in/aadhaar/ वेबसाइट पर आना होगा।
- वेबसाइट पर लेफ्ट साइड में आपको आधार सेंटर के लिए अलग-अलग ऑप्शन नजर आएंगे।
- इनमें Search By Pin Code, State Wise Aadhaar Centre और Search By Aadhaar Centre का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- Search By Pin Code पर टैप करने के साथ आप अपने एरिया का पिन कोड एंटर कर सकते हैं।
- जैसे ही आप पिन कोड एंटर कर सर्च करते हैं आपको PDF और Excel का ऑप्शन मिल जाएगा।
- आप PDF पर क्लिक कर अपने घर के नजदीक मौजूद सभी आधार सेंटर को इस पीडीएफ में चेक कर पाएंगे।
- इस तरह आप आधार सेंटर के नाम के साथ उसका एड्रेस अपने फोन से घर बैठे ही पता कर सकते हैं।
आधार सेंटर कौन-से काम होते हैं

Aadhaar Centre (Photo: X handle/@UIDAI)
आधार सेंटर (Aadhaar Centre) पर आप कई जरूरी काम एक ही जगह कर सकते हैं। अगर आपके पास आधार नहीं है, तो नया नामांकन करवाकर बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए आधार बनवाया जा सकता है। इसके अलावा आप बायोमेट्रिक अपडेट (फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन) भी करवा सकते हैं, जो खासतौर पर 5 और 15 साल की उम्र में अनिवार्य होता है। डेमोग्राफिक अपडेट के तहत नाम, पता, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में सुधार या बदलाव किया जा सकता है। अगर आपका आधार कार्ड खो गया है या खराब हो गया है, तो आप इसे डाउनलोड करवाकर प्रिंट भी निकलवा सकते हैं। साथ ही, नामांकन आईडी (EID) के जरिए आवेदन या अपडेट की स्थिति भी आसानी से चेक की जा सकती है।
