Yoga Retreats India: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में, वेलनेस के लिए सिर्फ आराम करना काफी नहीं है। भारत में मौजूद कुछ लग्जरी योगा रिट्रीट आराम करने के तरीके को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं। हिमालय के महलों से लेकर समुद्र किनारे चट्टानों पर बनी शानदार जगहों तक, ये खास रिट्रीट पुरानी हीलिंग परंपराओं और वर्ल्ड-क्लास मेहमाननवाजी का मेल हैं जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं।
श्रेयस योग रिट्रीट
कर्नाटक में बेंगलुरु के पास स्थित यह योग रिट्रीट अपनी शांत और पारंपरिक योग पद्धति के लिए फेमस है। यहां 3 से 7 रातों के स्टे का खर्च करीब 1.3 लाख रुपये से 3.5 लाख रुपये या उससे ज्यादा हो सकता है। यहां आने वाले लोगों को सिर्फ योग सीखने का मौका नहीं मिलता, बल्कि योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का अनुभव मिलता है।
आनंदा इन द हिमालयाज
ऋषिकेश के पास उत्तराखंड के नरेंद्र नगर में स्थित यह भारत के सबसे शानदार योग और वेलनेस रिट्रीट्स में से एक माना जाता है। यहां 7 रातों का स्टे करने का खर्च लगभग 4.5 लाख रुपये से 8 लाख रुपये या उससे ज्यादा तक हो सकता है। यहां आपको अपनी जरूरत के हिसाब से योग सेशन मिलते हैं।
सिक्स सेंसेज वाना
देहरादून, उत्तराखंड में मौजूद यह रिट्रीट लग्जरी और वेलनेस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। यहां 7 रातों के ठहरने का खर्च करीब 2.8 लाख रुपये से 5 लाख रुपये या उससे ज्यादा हो सकता है। यहां योग के साथ प्राइवेट सेशन, मेडिटेशन, ब्रीदिंग एक्सरसाइज, मसाज और एनर्जी ट्रीटमेंट जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: दुनिया का सबसे बड़ा घुमक्कड़ इब्न बतूता जो रेगिस्तान, समंदर और पहाड़ पार कर आया हिंदुस्तान
फजलानी नेचरस नेस्ट
मुंबई से करीब 2 घंटे की दूरी पर लोनावला में स्थित यह जगह प्रकृति के बीच वेलनेस का अनुभव देती है। यहां 3 दिन से लेकर 3 हफ्तों तक के रिट्रीट उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू हो सकती है। यहां हर तरह के लोगों के लिए अलग-अलग प्रोग्राम हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: विश्व की पहली महिला ट्रैवलर जीन बैरेट, नियमों को तोड़ लगाया दुनिया का चक्कर
सीताराम माउंटेन रिट्रीटyoga retreats India, best wellness retreats India, five star yoga retreat, premium wellness experience, yoga and meditation retreats, luxury wellness travel, spiritual wellness India, Ayurveda yoga retreats
केरल के खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार में मौजूद यह रिट्रीट प्रकृति और योग का शानदार मेल है। यहां 5 से 7 रातों के ठहरने का खर्च करीब 1.2 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक हो सकता है। यहां योग के साथ अग्निहोत्र, आसन, प्राणायाम और मेडिटेशन जैसी आध्यात्मिक गतिविधियां कराई जाती हैं।
