unexplored places Antarctica: अंटार्कटिका की बर्फीली दुनिया में एक ऐसी जगह है जिसे देखकर किसी को भी पहली नजर में हैरानी हो सकती है। यहां एक झरना बहता है जिसका पानी खून जैसा लाल दिखता है। इसी वजह से इसे ब्लड फॉल्स कहा जाता है। यह जगह टेलर ग्लेशियर और मैकमर्डो ड्राई वैली में स्थित है, जहां चारों तरफ सिर्फ बर्फ और ठंड का साम्राज्य है। यह नजारा किसी फिल्म जैसा लगता है सफेद बर्फ के बीच से निकलता गहरा लाल पानी। यही वजह है कि यह जगह दुनिया के सबसे रहस्यमयी प्राकृतिक नजारों में गिनी जाती है।
ब्लड फॉल्स की खोज कैसे हुई?
इस अनोखी जगह को सबसे पहले 1911 में ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिक ग्रिफिथ टेलर ने देखा था। जब उन्होंने इसे पहली बार देखा तो उन्हें भी यकीन नहीं हुआ कि बर्फ के बीच लाल रंग का पानी कैसे बह सकता है। तब से लेकर आज तक यह जगह वैज्ञानिकों और यात्रियों दोनों के लिए एक बड़ा रहस्य बनी हुई है। लोग इसे देखने और समझने की कोशिश करते रहे हैं कि आखिर यहां ऐसा क्या हो रहा है
लाल क्यों दिखता है पानी
असल में यह कोई साधारण झरना नहीं है। यह बर्फ के नीचे छिपे एक बहुत खारे पानी का रिसाव है। इस पानी में नमक की मात्रा इतनी ज्यादा है कि यह सामान्य समुद्री पानी से भी करीब तीन गुना ज्यादा खारा होता है। इतनी ज्यादा खारापन होने की वजह से यह पानी बहुत कम तापमान में भी जमता नहीं है और तरल बना रहता है। इसके अंदर लोहे जैसे खनिज भी मौजूद होते हैं। जब यह पानी बाहर निकलकर हवा के संपर्क में आता है, तो उसमें ऑक्सीजन मिलती है और एक रासायनिक प्रतिक्रिया होती है। इस प्रक्रिया में लोहे में जंग लग जाती है, और पानी का रंग धीरे-धीरे लाल हो जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऋषिकेश के पास बसा है स्वर्ग जैसा हिल स्टेशन, भट की दाल और पहाड़ी व्यंजन के लिए है फेमस
यह जगह कितनी कठिन है पहुंचने के लिए
ब्लड फॉल्स तक पहुंचना आसान नहीं है। यह दुनिया के सबसे ठंडे और मुश्किल इलाकों में से एक है। यहां आम पर्यटक सीधे नहीं जा सकते। कुछ खास वैज्ञानिक मिशन और चुनिंदा यात्रियों को ही यहां जाने की अनुमति मिलती है। ज्यादातर लोग हेलीकॉप्टर या रिसर्च टीम के साथ ही इस जगह तक पहुंचते हैं। यहां का मौसम बेहद कठोर होता है, इसलिए हर यात्रा पूरी प्लानिंग और सुरक्षा के साथ की जाती है। यहां से जुड़े वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते ही रहते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
वैज्ञानिकों के लिए भी रहस्य
यह जगह सिर्फ टूरिज्म के लिए ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक रिसर्च के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। यहां का वातावरण, पानी की संरचना और बर्फ के नीचे की स्थितियां वैज्ञानिकों को पृथ्वी और दूसरे ग्रहों पर जीवन को समझने में मदद करती हैं। इसलिए ब्लड फॉल्स सिर्फ एक खूबसूरत नजारा नहीं, बल्कि विज्ञान के लिए एक खुली किताब जैसा है। यह
