Travel Hotspots: घूमने-फिरने का मतलब सिर्फ नई जगहों को देखना नहीं है, बल्कि यह एक अनुभव जीना हो गया है। यही कारण है कि गोवा, जयपुर और गोकर्ण जैसे डेस्टिनेशन लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहे हैं। कोई बीच के लिए जा रहा है, कोई कल्चर के लिए, तो कोई बस सुकून ढूंढने। पर्यटकों के बीच इन जगहों का क्रेज इतना क्यों बढ़ रहा है आइए आसाना भाषा में इसे समझते हैं।
गोवा (समुद्र तटों का स्वर्ग)
गोवा, पर्यटकों के लिए हमेशा से ही एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल रहा है। गोवा सिर्फ नाइटलाइफ तक सीमित नहीं है। यहां समुद्र तटों पर शैक्स, बुटीक हॉस्टल और स्कूटर किराए पर लेने के विकल्पों के साथ, यात्रियों के लिए आराम से घूमने की बहुत सारी संभावनाएं हैं। साफ-सुथरे और अलग-अलग तरह के बीच, कैफे कल्चर और वेस्टर्न वाइब, सस्ते से लेकर लग्जरी तक हर बजट का ऑप्शन गोवा में हर तरह के ट्रैवलर के लिए कुछ ना कुछ जरूर है जो इस जगह को बेहद खास बनाता है।
जयपुर (सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव)
राजस्थान की शान जयपुर, भारत के सबसे अधिक देखे जाने वाले धरोहर शहरों में से एक है। जयपुर यात्रियों के लिए एक अलग तरह का आराम प्रदान करता है। यहां आते ही लगता है जैसे टाइम मशीन में पीछे चले गए हों। हवा महल, आमेर फोर्ट और सिटी पैलेस जैसे शानदार किले, राजस्थानी कल्चर और लोकल बाजारों की रंगीन दुनिया, स्ट्रीट फूड और ट्रेडिशनल शॉपिंग का मजा जयपुर में वो सबकुछ है जो इसे बेहद खास बनाता है। इसके साथ ही इंस्टाग्राम के लिए परफेक्ट बैकग्राउंड हर जगह आपको मिल जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऋषिकेश के पास बसा है स्वर्ग जैसा हिल स्टेशन, भट की दाल और पहाड़ी व्यंजन के लिए है फेमस
गोकर्ण (शांति और प्रकृति की खोज)
कर्नाटक का गोकर्ण, गोवा से थोड़ी दूर, शांति और प्रकृति के प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान बन गया है। ये जगह धीरे-धीरे लोगों के बीच हिडेन जेम से फेमस डेस्टिनेशन बन रही है। अगर आपको भीड़ पसंद नहीं है तो गोकर्ण तुम्हारे लिए ही है। साफ और कम भीड़ वाले बीच
योगा, मेडिटेशन और सुकून वाला माहौल, नेचर ट्रेल्स और क्लिफ व्यू पॉइंट्स गोकर्ण की पहचान है। बैकपैकर्स और सोलो ट्रैवलर्स दोनों को ही ये जगह काफी पसंद आती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
क्यों बढ़ रहा है इन जगहों का क्रेज?
आज का ट्रैवलर सिर्फ घूमना नहीं चाहता, वो- इंस्टाग्रामेबल लोकेशन, सस्ता और अच्छा एक्सपीरियंस भीड़ से हटकर कुछ अलग और थोड़ा सुकून भी चाहता है। गोवा, जयपुर और गोकर्ण तीनों इसी बैलेंस को पूरा करते हैं इसी वजह से इन जगहों का क्रेज बढ़ा है।
