Safest Travel Destinations: अगर आप अपनी अगली ट्रिप के लिए ऐसी जगह तलाश रहे हैं जहां सुकून हो, सुरक्षा हो और बिना किसी परेशानी के घूमने का मौका मिले, तो एशिया के दो शानदार देश सिंगापुर और जापान आपकी लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। ग्लोबल पीस इंडेक्स (Global Peace Index) की रिपोर्ट में इन देशों को दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण देशों में जगह मिली है। ऐसे में अगर आप भीड़भाड़ से हटकर सुकून की तलाश में हैं और आपका बजट भी अच्छा खासा है तो ये दोनों देश आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकते हैं।
इस लिस्ट को तैयार करते समय कई चीजों जैसे- अपराध की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, हिंसा, राजनीतिक स्थिरता और संघर्ष से जुड़ी घटनाएं को ध्यान में रखा जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में शांति का स्तर पिछले कुछ सालों में चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन कुछ देश अब भी अपनी सुरक्षा और स्थिरता के लिए पहचाने जाते हैं।
सिंगापुर: छोटा देश, लेकिन अनुभवों से भरपूर
सिंगापुर भले ही आकार में छोटा है, लेकिन घूमने के लिए यहां बहुत कुछ है। यह जगह साफ-सफाई, शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षित माहौल के लिए जानी जाती है। अगर आपको शॉपिंग पसंद है, तो यहां के बड़े-बड़े मॉल आपका दिल जीत लेंगे। वहीं, घूमने वालों के लिए खूबसूरत गार्डन, शानदार इमारतें और आधुनिक नजारे किसी सपने जैसे लगते हैं। यहां अलग-अलग संस्कृतियों का मेल भी देखने को मिलता है, जिसकी वजह से भारतीय पर्यटकों को भी यह जगह काफी पसंद आती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऋषिकेश के पास बसा है स्वर्ग जैसा हिल स्टेशन, भट की दाल और पहाड़ी व्यंजन के लिए है फेमस
जापान: जहां पुरानी परंपराएं और आधुनिक दुनिया साथ चलती हैं
जापान हमेशा से दुनिया के पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन में शामिल रहा है। यहां की खास बात है कि आपको एक ही जगह पर पुरानी संस्कृति और नई टेक्नोलॉजी दोनों देखने को मिलती हैं। टोक्यो की चमकदार सड़कों से लेकर पुराने मंदिरों और शांत इलाकों तक, जापान हर तरह के यात्री को कुछ नया अनुभव देता है। इसके अलावा कमजोर येन (Japanese currency) की वजह से कई यात्रियों के लिए जापान पहले के मुकाबले थोड़ा किफायती भी महसूस हो सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
दुनिया के दूसरे शांतिपूर्ण देशों में कौन-कौन शामिल हैं?
जापान और सिंगापुर के अलावा इस लिस्ट में आइसलैंड, न्यूजीलैंड, स्विट्जरलैंड, स्लोवेनिया, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, फिनलैंड और स्वीडन जैसे देश भी शामिल हैं। ये देश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, बेहतर जीवन स्तर और शांत माहौल के लिए दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं।
