Retro Feel Hill Stations India: ना मॉल ना भीड़ यात्रा के दौरान अगर आपको 90s के जैसा सुकून चाहिए तो इन 3 हिल स्टेशंस की यात्रा आप अपने बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। भारत में बसे ये हिल स्टेशन आज भी 90 के दशक वाली फीलिंग देते हैं। इन पहाड़ी जगहों पर जाकर लगेगा जैसे बचपन लौट आया हो ऐसे में अगर आपको 90s के जैसा सुकून चाहिए तो इन 3 जगहों पर चले जाइए।
डलहौजी: इस लिस्ट में नंबर 1 पर डलहौजी को शामिल किया गया है। बॉलीवुड के ज्यादातर पुराने गाने डलहौजी में ही शूट किए जाते थे। यात्रा के दौरान अब भी आपको वहां पुरानी फिल्मों वाला माहौल देखने को मिल जाएगा। लहराते घास के मैदान, ठंडी हवा और विंडचीटर पहने हुए लोग आपको पुराने जमाने की याद दिला देंगे।
कसौली, हिमाचल प्रदेश: शांत देवदार के जंगल, औपनिवेशिक कॉटेज और अंतहीन सैर कसौली की पहचान है। इस लिस्ट में नंबर 2 पर कसौली को शामिल किया गया है। यात्रा के दौरान घर का बना जैम बेचने वाली पॉप अप दुकानों की एक गली पुरानी यादों को ताजा कर देगी।
कुन्नूर: इस लिस्ट में नंबर 3 पर कुन्नूर का नाम आता है। कुन्नूर में आपको स्वाभाविक रूप से 90 के दशक का माहौल मिलता है। नीलगिरी टॉय ट्रेन, शानदार गांव वाला माहौल चाय के बागान उतने ही फोटोजेनिक हैं जो 90 के दशक में हुआ करते हैं। परिवार के साथ आप यहां शॉर्ट ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
