वायरल न्यूज़

मम्मी और दीदा बहुत खुश हैं... डिलीवरी बॉय ने अपनी मेहनत की कमाई से मां को दिया अनोखा सरप्राइज, देखें Viral Video

Viral Video: डिलीवरी बॉय उदय हलदार ने अपनी मेहनत के पैसों से घर के लिए टीवी खरीदा। अपनी मां और दादी की खुशी का वीडियो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं इस नजारे को देखकर लोग काफी इमोशनल भी हो रहे हैं।

Image

दिल को छू लेने वाला मामला (तस्वीर साभार- @raw.indiaa)

Viral Video: कहते हैं कि 'मेहनत का फल मीठा होता है', लेकिन जब उस मेहनत से अपने माता-पिता और बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान आए, तो उस खुशी की कीमत करोड़ों में भी नहीं मापी जा सकती। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो (Trending Video) वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी और चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी। यह कहानी है उदय हलदार नाम के एक डिलीवरी बॉय की। उदय ने दिन-रात कड़ी धूप, बारिश और ठंड की परवाह किए बिना ऑर्डर डिलीवर किए और थोड़ा-थोड़ा पैसा जोड़कर अपने घर के लिए एक नया टीवी खरीदा।

    वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि उदय बेहद सादगी और गर्व के साथ अपना नया टीवी दिखाता है। इसके बाद वह कैमरे को अपनी दादी (जिन्हें वे बंगाली में 'दीदा' कह रहे है) और अपनी मां की तरफ घुमाता है। जब उदय अपनी दादी से पूछता है कि वे कितनी खुश हैं, तो दादी की मासूम सी हंसी और खुशी देखने लायक होती है। वहीं, जब वह अपनी मां के पास जाता है, तो मां शर्मीली मुस्कान के साथ बंगाली में अपनी खुशी बयां करती हैं। मां और बेटे के बीच का यह प्यार और एक-दूसरे के प्रति गर्व देखकर यूजर्स काफी भावुक हो रहे हैं। देखें वीडियो...

    दिल को छू लेने वाला नजारा

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। जिसने भी यह नजारा देखा वो जरूर इमोशनल हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को raw.indiaa नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों व्यूज अब तक मिल चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि असली हीरो तो यह लड़का है, जो ईमानदारी की कमाई से अपने परिवार को खुशियां दे रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि मां और दादी की यह मुस्कान दुनिया की सबसे कीमती चीज है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article