यात्रा

बाथरूम में अलग-अलग साइज की तौलियां करती हैं कन्फ्यूज? यहां जान लें होटल टॉवेल का खास रूल

होटलों में आमतौर पर पांच तरह के तौलिये मिलते हैं। इन सबका अपना-अलग उपयोग होता है। हालांकि हम में से कई लोगों को ये पता ही नहीं होता कि कौन सा तौलिया किस काम के लिए रखा गया है।

Image

यहां से दूर करें होटल टॉवेल्स को लेकर सारा कन्फ्यूजन (Photo: iStock)

आप अगर किसी होटल में जाएं तो देखेंगे कि वहां बाथरूम साफ सुथरे, सफेद और अलग-अलग साइज के तौलिये रखे होते हैं। एक बड़ा तौलिया, एक उससे छोटा, कोई बहुत छोटा और कभी-कभी फर्श पर भी एक तौलिया बिछी होती है। कई बार दिमाग कन्फ्यूज हो जाता है कि आखिर इतने सारे तौलियों की जरूरत क्यों है और इनमें से कौन-सा किस काम के लिए है।

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो आप अकेले नहीं हैं। होटल के बाथरूम में रखे लगभग एक जैसे दिखने वाले तौलिए बहुत से लोगों को कन्फ्यूज कर देते हैं। आज हम यहां आपके उसी कन्फ्यूजन को हमेशा के लिए देर कर रहे हैं:

सबसे बड़ा तौलिया किसके लिए?

जो तौलिया सबसे बड़ा और मोटा होता है, वह वह बाथ टॉवेल होता है। नहाने के बाद शरीर को सुखाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसे आप आसानी से अपने शरीर के चारों तरफ लपेट सकते हैं। आमतौर पर यह होटल के बाथरूम में शॉवर एरिया के पास या टॉवेल रैक पर रखा होता है। कुछ होटलों में इससे भी बड़ा तौलिया मिलता है, जिसे बाथ शीट कहा जाता है। इसका काम भी बाथ टॉवेल जैसा ही है, बस इसका साइज बड़ा होता है।

मीडियम साइज वाला तौलिया हाथ पोंछने के लिए

अब आता है मीडियम साइज का तौलिया। यह आमतौर पर वॉश बेसिन के पास रखा होता है। इसे हैंड टॉवेल कहते हैं। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, इसका इस्तेमाल हाथ धोने के बाद उन्हें सुखाने के लिए किया जाता है। कई बार इसका साइज ऐसा होता है कि लोग सोचने लगते हैं कि शायद यह फेस टॉवेल है। लेकिन आम तौर पर इसका इस्तेमाल हाथों के लिए ही होता है।

छोटा और मुलायम तौलिया किस काम आता है?

कई बार बेसिन के पास आपको एक छोटा और सॉफ्ट भी मिल सकता है। यह फेस टॉवेल होता है। इसका इस्तेमाल चेहरा सुखाने के लिए किया जाता है। वैसे हर होटल में फेस टॉवेल मिलना जरूरी नहीं है। यही वजह है कि कई बार यात्री छोटे तौलिए को लेकर कन्फ्यूज्ड हो जाते हैं।

कुछ विदेशी होटलों में एक छोटा और चौकोर तौलिया भी मिलता है, जिसे वॉश क्लॉथ कहा जाता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ चेहरा सुखाने के लिए नहीं, बल्कि पानी और साबुन से चेहरा या शरीर साफ करने के लिए भी किया जाता है। यह अमेरिकी होटल्स में ज्यादा कॉमन है।

फर्श पर रखा तौलिया शरीर के लिए नहीं है

अब बात उस तौलिये की, जिसे देखकर कई लोग सोच सकते हैं कि यह भी छोटा टॉवेल है। दरअसल, वह बाथ मैट होता है। इसे शॉवर या बाथटब के बाहर फर्श पर रखा जाता है। नहाने के बाद जब आपके पैर गीले हों, तो यह पानी सोख लेता है और फर्श को ज्यादा स्लिपरी होने से बचाता है। इसलिए इसे शरीर, चेहरे या बाल पोंछने के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

पूल में जाएं तो सफेद तौलिया न ले जाएं

अगर होटल में स्वीमिंग पूल है, तो वहां अलग तरह का टॉवेल भी मिल सकता है। यह रंगीन या रेगुलर रूम टॉवेल से थोड़ा अलग होता है। इसे इसे पूल टॉवेल कहा जाता है। इसका मकसद ही यही है कि मेहमान इसे पूल के पास इस्तेमाल करें और कमरे का टॉवेल वहां न ले जाएं।

तो अगली बार होटल में पहुंचें और बाथरूम में अलग-अलग साइज के पांच तौलिए देखकर कन्फ्यूज हों, तो इस आर्टिकल को खोलकर एक बार पढ़ लें।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article