Puducherry Tourist Places: अगर आप यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो आज आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है। भारत में आमतौर पर जिंदगी सोमवार से रविवार की रफ्तार (काम, ऑफिस, छुट्टी और फिर वही रूटीन ) में चलती है। लेकिन पुदुचेरी के पास एक ऐसी यूनीक जगह है जो इस पूरे सिस्टम को थोड़ा अलग तरीके से जीती है। इस जगह का नाम ओरोविल (Auroville) है जो कोई आम टाउन नहीं बल्कि एक अनोखा प्रयोग है। यहां जिंदगी टाइमटेबल के हिसाब से नहीं, बल्कि एक अलग ही सोच और ताल के हिसाब से चलती है।
ओरोविल आखिर है क्या?
दुनिया भर के लोग एक साथ शांति से रह सकें, बिना किसी सीमाओं और भेदभाव के- इस सोच के साथ औरोविल की शुरुआत साल 1968 में हुई थी। आज यहां अलग-अलग देशों के लोग एक कम्युनिटी की तरह जिंदगी जीते हैं और साथ में रहते हैं। यहां का प्रमुख आकर्षण मातृ मंदिर (Matrimandir), जो ध्यान और शांति का केंद्र है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऋषिकेश के पास बसा है स्वर्ग जैसा हिल स्टेशन, भट की दाल और पहाड़ी व्यंजन के लिए है फेमस
ओरोविल में सप्ताह थोड़ा अलग क्यों है?
यहां जिंदगी वीकेंड और वीकडेज वाली सोच पर नहीं चलती। यहां हर हफ्ते एक कम्युनिटी बुलेटिन निकलता है, जिसे- News & Notes कहा जाता है। इस बुलेटिन में आने वाले हफ्ते की सारी जानकारी जैसे- वर्कशॉप, ध्यान सत्र, फॉर्म विजिट, म्यूजिक नाइट, फिल्म स्क्रीनिंग और कई सामुदायिक गतिविधियां होती हैं। लोग इसी के आधार पर अपना पूरा हफ्ता प्लान करते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
ओरोविल में कैसा होता है ट्रैवल एक्सपीरियंस?
यह जगह सिर्फ घूमने के लिए नहीं, बल्कि महसूस करने के लिए भी है। अगर आप परिवार या फिर दोस्तों के साथ कहीं जाकर बस सुकून चाहते हैं तो ये जगह आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल होनी ही चाहिए। यहां आपको सिर्फ टूरिस्ट स्पॉट्स नहीं मिलते, बल्कि एक अलग तरह की शांति मिलती है जो बार-बार आपको यहां आने पर मजबूर कर देगी। सोलो ट्रैवल पर भी आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां करने को तमाम चीजे हैं जैसे- मातृ मंदिर का शांत अनुभव लेना, ई-बाइक से पूरा क्षेत्र घूमना, कैफे और लोकल कम्युनिटी स्पेस में समय बिताना और ध्यान सत्र या वर्कशॉप में हिस्सा लेना जो आपको लंबे समय तक याद रहेगा।
