यात्रा

Hindi Speaking Countries: इन 3 देशों की करें यात्रा, जहां अंग्रेजी नहीं हिंदी का है बोलबाला

विदेश घूमने का मन है लेकिन, आप हिंदी के अलावा अन्य किसी भाषा में सहज नहीं हैं फिर भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताएंगे उन देशों के बारे में डिटेल में जानकारी जहां हिंदी भाषा का बोलबाला है और आप कम खर्चे में भी इन देशों की यात्रा कर सकते हैं।

Image

Hindi Speaking Countries

Hindi Language Countries List: दुनिया भर में कई देशों में हिंदी भाषा बोली और समझी जाती है। ऐसे में अगर आप विदेश जाने का प्लान कर रहे हैं लेकिन, हिंदी के अलावा अन्य किसी भाषा में सहजता के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आने वाली है। हम आपको डिटेल में उन जगहों की जानकारी देंगे जहां हिंदी भाषा का बोलबाला है। गौर करने वाली बात ये है कि कम बजट में भी आप इन देशों की ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

मॉरीशस: मॉरीशस में हिंदी एक प्रमुख भाषा होने के साथ ही लोगों की संस्कृति में गहरे समाहित भी है। मॉरीशस में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं ऐसे में विदेश में भी आपको अपनेपन की वाइब आ जाएगी। मॉरीशस में हिंदी एक सांस्कृतिक भाषा के रूप में बोली जाती है। हिंदी साहित्य और भारतीय परंपरा यहां के लोगों में कूट-कूटकर भरी है।

फिजी: हिंदी भाषा को फिजी में फिजी हिंदी के नाम से जाना जाता है। इस देश में हिंदी भाषा का बड़ा प्रभाव है जो आपको घूमने-फिरने के दौरान देखने को मिल जाएगी। 19वीं शताब्दी के अंत में भारतीय उपमहाद्वीप से फिजी पहुंचे भारतीयों द्वारा वहां ये भाषा विकसित हुई है।

त्रिनिदाद और टोबैगो: भारतीय मूल के लोगों की त्रिनिदाद और टोबैगो में बड़ी संख्या है। हिंदी को वहां के लोगों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत के रूप में बनाए रखा है। हिंदी साहित्य का प्रभाव यहां पर साफ झलकता है। शुरुआत में भारतीय समुदाय के भीतर ही हिंदी भाषा का प्रयोग होता था लेकिन अब यह दूसरी पीढ़ी के लोग भी उपयोग में लाने लगे हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article