यात्रा

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी लाया बेहद सस्ता टूर पैकेज, श्रीलंका में कर आएं रामायण यात्रा, जानिए डिटेल

IRCTC Sri Lanka Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। परिवार के साथ या फिर अकेले अब आप श्रीलंका की यात्रा कर सकते हैं। इस पैकेज में आपको तमाम सुविधाएं मिल रही हैं। बुकिंग से लेकर रहने खाने तक के खर्चे को डिटेल में समझ लीजिए

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने Sri Lanka Ramayana Yathra नाम से नया और बेहद किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आप बेहद कम दाम में श्रीलंका की यात्रा कर सकते हैं। रामायण से जुड़ी होने के चलते इन जगहों का खास महत्व है जो आपकी यात्रा में चार चांद लगा देगी। रामायण से जुड़े अनुक्रमों को करीब से जानने का आपके पास सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी के इस रामायण यात्रा टूर पैकेज के साथ श्रीलंका के पवित्र स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर आप परिवार के साथ या फिर अकेले जा सकते हैं।

25 मार्च 2025 को 03.35 बजे बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आपको प्रस्थान करना है। 05.05 बजे श्रीलंका के भंडारनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन के साथ ही आपकी पावन यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। एयरपोर्ट पर आपको टूर गाइड मिल जाएगा जो आगे का प्लान आपको स्पष्ट रूप से समझा देगा।

रहने से लेकर खाने पीने तक आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। शानदार होटल में आपके ठहरने का इंतजाम कर दिया जाएगा। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर का खर्चा भी इस पैकेज में शामिल है। इंग्लिश स्पीकिंग टूर गाइड पूरी यात्रा के दौरान आपके साथ रहेगा। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल कर रहे हैं तो फिर आपको 92,300 रुपए देने होंगे।

डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 64,990 तय किया गया है वहीं ट्रिपल शेयरिंग में किराया 64,500 है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 46,900 है। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 9003140699, 9003140708, 9003140710, 8595931290 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article