यात्रा

Kedarnath Opening Date 2026: केदारनाथ मंदिर कब खुलेगा 2026 में, इस तिथि के साथ बनता है कपाट खुलने का संयोग

Kedarnath Opening Date 2026 (kedarnath mandir kapat kab khulenge 2026 me): केदारनाथ धाम के दर्शन को हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। अगर 2026 में आप केदारनाथ के दर्शन को जाना चाहते हैं तो यहां जानें कि केदारनाथ मंदिर के कपाट कब खुलेंगे 2026 में। किस तिथि पर केदारनाथ के कपाट खोले जाते हैं।

Image

kedarnath mandir kab khulega 2026 (Pic: iStock)

Kedarnath Opening Date 2026 (kedarnath mandir kapat kab khulenge 2026 me): हिंदू तीर्थ स्थलों में केदारनाथ धाम का एक विशिष्ट स्थान है। यह पवित्र और प्रसिद्ध चार धाम यात्रा का तीसरा पड़ाव माना जाता है। यह जगह उत्तराखंड में पड़ती है और शीतकाल में इस मंदिर के कपाट बंद रहते हैं। इसके बाद अप्रैल-मई के बीच में मंदिर को दर्शन के लिए दोबारा खोला जाता है। केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि और समय अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर निर्भर करता है। केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की घोषणा महाशिवरात्रि के दिन की जाती है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के पुजारियों द्वारा पंचांग की गणना के बाद तय की जाती है।

केदारनाथ मंदिर के कपाट कब खुलेंगे 2026 में

केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि अक्षय तृतीया की तिथि के संयोग के साथ पड़ती है। पंचांग के अनुसार केदारनाथ मंदिर 2026 में 19 अप्रैल को रविवार के दिन खुल सकता है। इसी दिन अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया जाएगा।

केदारनाथ मंदिर में आरती का समय

कपाट खुलने के बाद मंदिर में सुबह और शाम दोनों समय आरती होती है। केदारनाथ मंदिर में सुबह की आरती 4:00 am बजे से 7:00 pm बजे तक होती है, जबकि सामान्य दर्शन का समय 7:00 am से दोपहर 3:00 बजे तक रहता है। शाम की आरती शाम 6:00 बजे से 7:30 बजे तक होती है, और शाम का सामान्य दर्शन शाम 5:00 से 7:00 बजे के बीच में रहता है।

ध्यान दें कि मौजूदा जानकारी के अनुसार केदारनाथ मंदिर दोपहर में (3:00 PM से 5:00 PM के बीच) पूजा व्यवस्था और रखरखाव के लिए बंद रहता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article