क्रिकेट

IND vs WI: टीम इंडिया में दो बदलाव पर वैभव को मौका नहीं, कप्तान अय्यर ने बताया कारण

IND vs WI: इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया दो बदलाव के साथ उतरी। लेकिन इसके बावजूद वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। अय्यर ने बताया कि टीम में ये बदलाव क्यों किया गया।

Image

श्रेयस अय्यर (साभार-X)

IND vs WI: इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया दो बदलाव के साथ उतरी। फैंस को उम्मीद थी कि जब भी टीम इंडिया में बदलाव होगा तो वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन तीसरे टी20 मुकाबले में ऐसा नहीं हुआ। कप्तान अय्यर ने टीम में दो बदलाव तो किए लेकिन सूर्यवंशी को शामिल नहीं किया गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया दो बदलाव नीतीश कुमार रेड्डी और प्रिंस यादव के साथ उतरी। नीतीश को शिवम दुबे की जगह जबकि प्रिंस यादव को कुलदीप की जगह खिलाया गया। एक बार फिर इंग्लैंड के कप्तान शे होप ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

श्रेयस अय्यर ने बताया कारण

टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम में हुए इस दो बदलाव के पीछे का कारण बताया। अय्यर ने बताया कि यहां की बाउंड्री छोटी है और वह चाहते थे कि तेज गेंदबाजी का विकल्प ज्यादा रहे जिससे कि यॉर्कर का ज्यादा इस्तेमाल किया जा सके। अय्यर ने टॉस गंवाने के बाद कहा 'पिछले मैच में ओस का बहुत बड़ा असर पड़ा। कभी-कभी ऐसा हो जाता है, लेकिन हमें उस बात को भुलाकर आगे बढ़ने की मानसिकता रखनी होगी। यह महत्वपूर्ण है कि हम जल्दी से परिस्थितियों के अनुसार ढलें और स्थिति का आकलन करें ताकि एक अच्छा स्कोर बना सकें। पिच की स्थिति को देखते हुए हमने ये बदलाव किए और हमें एक ऐसे गेंदबाज की भी जरूरत थी जो यॉर्कर गेंदें डाल सके।

आज के मैच में भारत-वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन-

भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर,नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज़, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article