अक्षय तृतीया 2026 डेट इन इंडिया (Pic: iStock)
Akshaya Tritiya 2026 date (अक्षय तृतीया 2026 तारीख): अक्षय तृतीया हिंदू और जैन समुदाय का एक अत्यंत शुभ और पावन पर्व है। मान्यता है कि इस दिन किए गए पुण्य, दान, जप-तप और शुभ कार्यों में ‘क्षय’ नहीं होता। यानी इनका फल कभी समाप्त नहीं होता। इसलिए इस दिन को 'अक्षय' तृतीया कहा जाता है। 2026 में यह पर्व रविवार को पड़ रहा है, जिसके कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। वैसे अक्षय तृतीया वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है।
इसी मुहूर्त में पूजा-अनुष्ठान, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना, और किसी भी नए कार्य की शुरुआत अत्यंत शुभ मानी जाती है।
अक्षय तृतीया को सर्वसिद्धि योग कहा गया है यानी इस दिन किसी भी कार्य के लिए अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती। पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। यही नहीं, इस पवित्र तिथि पर गंगा अवतरित हुई, वेदव्यास और भगवान गणेश ने महाभारत लिखना प्रारंभ किया, और सतयुग-त्रेतायुग की शुरुआत भी इसी तिथि को मानी जाती है।
ज्योतिष शास्त्र में भी यह दिन अत्यंत शुभ माना गया है। सोना खरीदना, गृह-निर्माण, वाहन लेना, व्यवसाय की शुरुआत, विवाह-संस्कार या किसी लंबे समय से रुके कार्य को शुरू करना इस दिन अत्यंत फलदायी माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन किया गया दान कई गुना पुण्य देता है।