अध्यात्म

Holi 2026: होली 2026 में कब मनाई जाएगी, क्या रहेगी धुलण्डी और छोटी होली की डेट

Holi 2026 mein kab hai (Holi 2026 Date): होली खुशी और उल्लास का त्योहार है। इसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। होली से एक दिन पहले फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन या छोटी होली मनाई जाती है। यहां जानें होली 2026 में कब है।

Image

होली 2026 में कब है (Pic: Canva)

Holi 2026 mein kab hai (Holi 2026 Date): हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से है होली जिसे रंगों और खुशियों का त्योहार माना जाता है। मान्यता है कि होली का त्योहार भगवान कृष्ण को बेहद प्रिय था जिस वजह से ब्रज क्षेत्र में होली की धूम देखते ही बनती है। 2026 में होली मार्च के पहले हफ्ते में आएगी और इससे एक दिन पहले यानी फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि पर होलिका दहन या छोटी होली मनाई जाएगी।

होली 2026 में कब है (Holi 2026 Date in India)

साल 2026 में भारत में होली का त्योहार 4 मार्च, दिन बुधवार को है। इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं होगा वहीं दोपहर 12:33 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक राहुकाल रहेगा। रंग वाली होली को ही धुलण्डी कहा जाता है। होलिका दहन 3 मार्च को मंगलवार के दिन किया जाएगा।

होली से जुड़ी परंपराएं

होली को खुशी, भक्ति, प्रेम, सौहार्द और खाने-खिलाने का त्योहार माना जाता है। इस दिन रंग, पानी, गुलाल से जमकर होली खेली जाती है। इसे मनाने के देश के विभिन्न हिस्सों में अलग अलग तरीके हैं। रंगों के अलावा ब्रज में लठ्ठमार होली, लड्डू होली और फूलों वाली होली खेली जाती है। दूर दूर से लोग इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए आते हैं। दिन में रंग के बाद शाम को नए कपड़े पहनकर बड़ों का आशीर्वाद लिया जाता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article