यात्रा

करवा चौथ पर दिल्ली-NCR के पास इन 4 जगहों पर जाएं घूमने, मजबूत हो जाएगी रिश्ते की डोर

Romantic Getaways For Karva Chauth: करवा चौथ की पूजा के बाद परिवार के साथ शांति और सुकून से समय बिताना चाहते हैं? अगर आप दिल्ली-एनसीआर या इसके आसपास रहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हमने उन जगहों के बारे में डिटेल में बताया है जो प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। इसके साथ ही ऐतिहासिक स्थल और सांस्कृतिक धरोहर इन स्थलों को और भी ज्यादा खास बनाती हैं।

Image

Romantic Getaways For Karva Chauth (photo: canva)

Karva Chauth 2025: करवा चौथ के अवसर पर दिल्ली-एनसीआर के आसपास अगर आप घूमने के लिए किसी ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। इस मौके को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के साथ ही रिश्ते की डोर को मजबूत बनाने के लिए किसी शांत, ऐतिहासिक या प्राकृतिक स्थल पर समय बिताने के लिए इन 4 जगहों का चुनाव किया जा सकता है।

कुचेसर किला: बुलंदशहर में स्थित कुचेसर किला आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। दिल्ली-एनसीआर से लगभग 85 किलोमीटर की दूरी पर ये किला स्थित है जहां 2-3 घंटे की ड्राइव करके पहुंचा जा सकता है। यहां आप रॉयल अनुभव का आनंद ले सकते हैं। मालूम हो कि 18वीं शताब्दी का यह किला अब एक हेरिटेज होटल में तब्दील हो चुका है।

सूरजकुंड, फरीदाबाद: दिल्ली-एनसीआर से लगभग 25 किमी की दूरी पर सूरजकुंड, फरीदाबाद स्थित है। 1-1.5 घंटे की ड्राइव करके यहां पहुंचा जा सकता है। ये जगह ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है जहां करवा चौथ की पूजा के बाद समय बिताना उपयुक्त रहेगा।

कर्ण झील, करनाल: दिल्ली- एनसीआर से लगभग 125 किमी (2-3 घंटे की ड्राइव) दूर कर्ण झील स्थित है। यहां का शांतिपूर्ण वातावरण आपका दिन बना देगा। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से ये झील काफी महत्वपूर्ण है माना जाता है कि इसका कनेक्शन महाभारत के कर्ण से है।

लैंडौर, मसूरी: अगर आपके पास थोड़ा टाइम है और ट्रिप को और भी ज्यादा स्पेशल बनाना चाहते हैं तो लैंडौर का रुख कर सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर से करीब 280 किमी (6-7 घंटे की ड्राइव) दूर ये स्थित है। करवा चौथ की पूजा के बाद शांति से समय बिताने के लिए आप यहां के कैफे और बंगलों में ठहर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article