यात्रा

IRCTC Tour Package: नहीं लेनी होगी बिल्कुल भी टेंशन, आईआरसीटीसी ने आपके लिए बना दिया है घूमने का प्लान

IRCTC Tour Package 2024: आईआरसीटीसी ने नया टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसके तहत आपको विशाखापत्तनम घूमने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज में रहने खाने से लेकर तमाम खर्चों के शामिल किया गया है। ऐसे में अगर आप विशाखापत्तनम घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये लेख आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Visakhapatnam Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपना IRCTC विशाखापत्तनम घूमने के लिए एक सस्ता पैकेज लेकर आई है। विशाखापत्तनम जिसे Vizag के नाम से भी जाना जाता है, आंध्र प्रदेश के केंद्र में बसा बेहद खूबसूरत बंदरगाह शहर है। अपने शांत परिदृश्य और सुरम्य समुद्र तटों के लिए जाना जाने वाला विशाखापत्तनम और आसपास के स्थानों की यात्रा करके आपका मंत्रमुग्ध होना तय है। 3 दिन और 2 रात के इस पैकेज के दौरान आपको थोटलाकोंडा बौद्ध परिसर, कैलाश गिरि, रुशिकोंडा समुद्र तट, अनंतगिरि कॉफी बागान, गैलिकोंडा और बोर्रा की गुफाओं के दीदार करवाया जाएगा।

VIZAG - ARAKU HOLIDAY PACKAGE का कोड SCBH13 है जिसमें इन चीजों को शामिल किया गया है-

1. विशाखापत्तनम हवाई अड्डे/रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड से पिकअप ड्रॉप की सुविधा।

2. विशाखापत्तनम में 02 रात्रि रहने की व्यवस्था।

3. भोजन योजना- एमएपी (नाश्ता (दिन 02 और दिन 03) + रात का खाना (दिन 01 और दिन 02)

4. यात्रा कार्यक्रम के अनुसार एसी वाहन में कोच के आधार पर सीट दी जाएगी।

5. बीमा

किराए पर डाल लें एक नजर: अगर आप कंफर्ट के साथ इस ट्रिप को सोलो करना चाहते हैं तो आपको 17475 रुपए देने होंगे। डबल शेयरिंग में किराया घटकर 9740 रुपए हो जाएगा वहीं ट्रिपल शेयरिंग में किराया 7165 होगा। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 5870 होगा। 12 अक्टूबर 2024 को इस ट्रिप के लिए काफिला निकलेगा।

टिकट कर लें बुक: इस पैकेज के लिए आप टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। वहीं ज्यादा जानकारी के लिए साईं प्रसाद- 9281495847, वेंकटेश-9550166168 या फिर 8287932318 इस नबंर पर कॉल कर सकते हैं। ऑनलाइन इस पैकेज की बुकिंग करना आपके लिए ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article