रूस में पुरुषों की संख्या महिलाओं की तुलना में काफी ज्यादा कम है। स्टेटिका की रिपोर्ट के अनुसार रूस में 68.09 मिलियन पुरुष वहीं 78.35 मिलियन महिलाओं की संख्या है।
सीधे और सरल शब्दों में अगर आपको इस बात को समझना है तो रूस के जेंडर अनुपात से आकलन लगाया जा सकता है। यहां 100 महिलाओं में सिर्फ 86 पुरुष हैं।
पुरुषों की संख्या में भारी कमी के पीछे का सबसे बड़ा कारण ये है कि वहां पुरुषों की मृत्युदर अधिक होने के साथ ही उनके प्रजनन क्षमता में कमी है। रूस में पुरुषों की औसत आयु 66 साल वहीं महिलाओं की 77 साल के आसपास है।
हाल के दिनों में रूस की जनसंख्या में भी भारी कमी देखने को मिली है। वहां जन्म दर 1.5 बच्चे प्रति महिला है जो कि सामान्य 2.1 बच्चे प्रति महिला से काफी कम है। आबादी बढ़ाने पर रूस फोकस किए हुए है।
रूस में जाकर शादी करना संभव है इसके लिए आपको पासपोर्ट, विवाह का निवेदन पत्र, पहचान पत्र होना अनिवार्य है। रूस में ZAGS कार्यालय में जाकर शादी की जा सकती है वहीं आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी ही चाहिए।
भारत से रूस जाने के लिए सीधी फ्लाइट उपलब्ध हैं। नई दिल्ली से अगर मॉस्को के लिए आप उड़ान भरते हैं तो आपको लगभग 6-7 घंटे लगेंगे वहीं मुंबई से मॉस्को के लिए 8 घंटे तक का वक्त लग सकता है। एयरलाइंस की टिकट 25 से 50 हजार के बीच तक मिलेगी।