स्पोर्ट्स

Asian Para Games Judo: कपिल परमार ने जूडो में जीता ब्रॉन्ज, भारत को पहले दिन मिला तीसरा मेडल

कपिल परमार ने एशियन पैरा गेम्स में मेंस के J1-70kg इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने इंडोनेशिया के राफली अहनाफ शिदकी को महज 1 मिनट 9 सेकंड में 'इप्पोन' (Ippon) से हराकर यह पदक अपने नाम किया। पहले दिन यह भारत का तीसरा मेडल रहा।

Image

कपिल परमार ने जीता ब्रान्ज मेडल। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कपिल परमार ने एशियन पैरा गेम्स में मेंस के J1-70kg इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने इंडोनेशिया के राफली अहनाफ शिदकी को महज 1 मिनट 9 सेकंड में 'इप्पोन' (Ippon) से हराकर यह पदक अपने नाम किया। पेरिस पैरालंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले इस भारतीय जूडोका ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एक और पदक हासिल किया।

मध्य प्रदेश के सीहोर के रहने वाले दृष्टिबाधित जूडो खिलाड़ी कपिल परमार 2017 से पैरा जूडो में हिस्सा ले रहे हैं और उन्हें J1 श्रेणी में रखा गया है। मुनव्वर अंजार अली सिद्दीकी के मार्गदर्शन में, उन्होंने इस खेल में भारत के सबसे मजबूत अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड्स में से एक बनाया है। उन्होंने पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में कांस्य पदक और हांगझोऊ में चौथे एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीता है।

2024-25 में मिल चुका है अर्जुन पुरस्कार

इसके अलावा, उन्होंने 2019 कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और कई IBSA ग्रांड प्रिक्स खिताब भी अपने नाम किए हैं। सात बार के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता कपिल परमार को अर्जुन पुरस्कार (2024–25) से भी सम्मानित किया गया है।

उपलब्धियां-

कांस्य, एशियन पैरा गेम्स 2026

कांस्य, पेरिस पैरालंपिक खेल 2024

रजत, चौथा एशियाई पैरा खेल, हांग्जो (अक्टूबर 2023 में आयोजित)

गोल्ड, कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप 2019, बर्मिंघम, यूके

गोल्ड, आईबीएसए जूडो ग्रांड प्रिक्स, बोरज एल अरब, मिस्र 2023

गोल्ड, आईबीएसए जूडो स्मॉल कंट्री चैलेंज, लाहटी, फिनलैंड 2023

गोल्ड, आ आईबीएसए जूडो टोक्यो इंटरनेशनल ओपन 2022, कोडोकन, टोक्यो

गोल्ड,ईबीएसए जूडो ग्रांड प्रिक्स, बाकू 2023

गोल्ड, आईबीएसए जूडो ग्रांड प्रिक्स, अंताल्या 2024

गोल्ड, आईबीएसए जूडो ग्रांड प्रिक्स, त्बिलिसी 2024

रजत (व्यक्तिगत) और कांस्य (पुरुष टीम), आईबीएसए जूडो एशियाई चैंपियनशिप,अस्ताना 2023

कांस्य, आईबीएसए विश्व खेल, बर्मिंघम 2023

कांस्य, आईबीएसए जूडो ग्रांड प्रिक्स, टोक्यो 2023

कांस्य, आईबीएसए जूडो विश्व कप, त्बिलिसी 2025

कांस्य, आईबीएसए जूडो ग्रांड प्रिक्स, नूर-सुल्तान 2022

5वां स्थान, आईबीएसए जूडो ग्रांड प्रिक्स, हीडलबर्ग 2024

भारत ने जीता तीसरा मेडल

एशियन पैरा गेम्स के पहले दिन भारत ने अपना तीसरा मेडल जीता। कपिल से पहले शूटिंग में भारत ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में मोना अग्रवाल ने गोल्ड और अवनि लेखरा ने सिल्वर में पर निशाना साधा।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article