भोजपुरी

'अक्षर सिंह मेरा बाबू है मेरा बेटा है', Pawan Singh ने एक्ट्रेस से सारेआम मांगी माफी, भड़कीं पत्नी ज्योति सिंह?

Pawan Singh Apologized To Akshara Singh: पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिश्ता काफी खराब नोट पर खत्म हुआ था और अब पवन सिंह ने अक्षरा से माफी मांगी है। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

pawan singh akshara singh (photo credit- instagram)

Pawan Singh Apologized To Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नाम एक साथ लिया जाता था। दोनों का लंबा रिलेशनशिप रहा। पवन और अक्षरा के रिश्ते की बात शादी तक पहुंच गई थी, लेकिन अचानक ही दोनों का रिश्ता टूट गया। पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया। अक्षरा ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और अब पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से माफी मांगी है। इस मौके पर पवन सिंह ने अक्षरा के माता-पिता के बारे में भी अपने विचार रखे हैं। Tiger Shroff पर हमले के बाद Salman Khan को फिर मिली धमकी, अनिल पंडित ने भाईजान को दिया अल्टीमेटम

    पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी

    हाल ही में पवन सिंह बिहार के मुंगेर जिले में हुई दूर्गा पूजा में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेता ने दर्शकों को एंटरटेन करने का जिम्मा भी उठाया। पवन सिंह ने यहां पर अक्षरा सिंह के गानों को अपनी आवाज दी। पवन सिंह को अक्षरा सिंह के गाने गाते सुनकर हर कोई हैरान रह गया, जिसके बाद पंडाल में दर्शकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद पवन सिंह ने कुछ मिनटों का गैप लिया और फिर उन्होंने अचानक ही अक्षरा सिंह का नाम लेकर उनसे माफी मांगी। यहां पर पवन सिंह ने कहा, 'अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है... उनके पिताजी हमारे भइया हैं, उनकी माताजी मेरी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना... अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ।' पवन के इस ऐलान और व्यवहार से वहां मौजूद लोग नाचने लगे। Tiger Shroff फायरिंग के बीच उनकी अगली फिल्म पर आया अपडेट, नुसरत भरूचा को लेकर विक्की जैन ने कही ये बात

      पवन सिंह का सवाल

      पवन सिंह अपनी बात को यहीं खत्म नहीं करते हैं। वह मंच से ही लोगों से पूछते हैं कि आपमें से कौन-कौन चाहते हैं कि अक्षरा सिंह और मेरी जोड़ी फिर से साथ दिखे? अभिनेता की इस बात पर तमाम लोग हाथ उठाकर जवाब देते हैं।

      पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का पोस्ट

      पवन सिंह का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद अभिनेता की पत्नी ज्योति सिंह का एक पोस्ट सामने आया है। ज्योति ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट लगाया है, जिसमें उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया। उन्होंने लिखा, 'वाह रे राजपूताना स्वाभिमान।' इसके साथ उन्होंने कैप्शन में हंसने वाला और ताली बजाने वाला इमोजी शेयर किया। इस पोस्ट को फैंस पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article