Oct 19, 2026
क्या आपने ऐसे मेंढक के बारे में सुना है, जो सर्दियों में लगभग जम जाता है और गर्मी आते ही फिर से यह एक्टिव हो जाता है?
Credit: iStock/AI Generated Image
अगर नहीं तो आज जान लीजिए। इस अनोखे मेंढक का नाम वुड फ्रॉग है, जो कनाडा और उत्तरी अमेरिका के कई हिस्सों में पाया जाता है।
Credit: iStock/AI Generated Image
इसकी आंखों के पास गहरे रंग का निशान होता है, जो इसकी पहचान करने में मदद करता है।
Credit: iStock/AI Generated Image
सर्दियों में वुड फ्रॉग पत्तियों और जमीन के नीचे जैसी जगहों पर छिप जाता है। जब तापमान बहुत गिर जाता है तो उसके शरीर पर बर्फ जमने लगता है।
Credit: iStock/AI Generated Image
ठंड बढ़ने पर वुड फ्रॉग के शरीर के बाहर और कोशिकाओं के बीच बर्फ बन जाती है। उसकी सांस और दिल की धड़कन अस्थायी रूप से रुक जाती है।
Credit: iStock/AI Generated Image
ठंड पड़ने पर वुड फ्रॉग के लिवर से बड़ी मात्रा में ग्लूकोज निकलता है। यह कोशिकाओं को जमने से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।
Credit: iStock/AI Generated Image
पूरी तरह नहीं। शरीर के तरल पदार्थों का कुछ हिस्सा जमता है, जबकि कोशिकाओं के अंदर पानी को जमने से बचाना बेहद जरूरी होता है। यही उसकी जीवित रहने की क्षमता का अहम हिस्सा है।
Credit: iStock/AI Generated Image
तापमान बढ़ने पर बर्फ पिघलती है। वुड फ्रॉग का दिल फिर धड़कने लगता है और धीरे-धीरे उसकी सांस और दूसरी शारीरिक गतिविधियां लौट आती हैं।
Credit: iStock/AI Generated Image
वसंत आने पर वुड फ्रॉग फिर एक्टिव हो जाता है और अपना भोजन खोजने लगता है। ये मेंढक प्रजनन के लिए पानी वाले जगहों की ओर बढ़ता है।
Credit: iStock/AI Generated Image
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स