Ayesha Shroff on Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग की घटना ने उनके परिवार और फैंस को चिंता में डाल दिया है। रविवार शाम हुई इस घटना के बाद से ही एक्टर की सुरक्षा और उनकी तबीयत को लेकर सवाल उठ रहे थे। इस बीच टाइगर की मां आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) ने पहला रिएक्शन दिया है। आयशा श्रॉफ का ये पहला बयान आने के बाद सोशल मीडिया पर छा गया है। तो चलिए जानते हैं कि आयशा श्रॉफ ने बेटे टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग को लेकर क्या बात कही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'मुझे किडनैप किया', Akanksha Chaoudhary संग नवरात्रि इवेंट में हुई बदसलूकी, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
आयशा श्रॉफ ने दिया ये रिएक्शन
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना ने बी-टाउन को हिला दिया है। इन सब के बीच अब टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ का पहला बयान सामने आया है। अपने बेटे टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद आयशा श्रॉफ इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, 'गॉड इज ग्रेट।' उन्होंने ये भी माना कि इस घटना से परिवार के लोग काफी घबरा गए थे। टाइगर के पिता और दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की टीम ने भी फैंस को उनकी सलामती की जानकारी दी थी। रविवार को टीम ने पुष्टि करते हुए कहा था, 'टाइगर ठीक हैं।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Tiger Shroff पर हमले के बाद Salman Khan को फिर मिली धमकी, अनिल पंडित ने भाईजान को दिया अल्टीमेटम
जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी फायरिंग
ये घटना रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में हुई। टाइगर फुटबॉल खेलने के बाद अपनी कार से वहां से निकल रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चला दीं। इस दौरान टाइगर को गोली नहीं लगी और वो सुरक्षित बच गए। हालांकि, उनके ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक के घायल होने की खबर सामने आई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
