एजुकेशन

UKSSSC Exam Postponed 2026: बिग अपडेट: स्थगित हुई उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट अकाउंटेंट की परीक्षा

UKSSSC Junior Assistant, Stenographer, Assistant Accountant Exam Postponed 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट और स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बता दें यह परीक्षा 25 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जानी थी।

Image

UKSSSC Exam Postponed 2026: यूकेएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट और स्टेनोग्राफर की परीक्षाएं स्थगित

UKSSSC Junior Assistant, Stenographer, Assistant Accountant Exam Postponed 2026: यूकेएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट अकाउंटेंट की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट और स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। बता दें यह परीक्षा 25 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जानी थी। इस बात की जानकारी आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

UKSSSC Exam Postponed: अपरिहार्य कारणों से हुई स्थगित

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक और सहायक लेखाकार समेत अन्य पदों की लिखित परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। आयोग के अनुसार, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय एवं कुटुम्ब न्यायालय) की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को होनी थी। वहीं, सहायक लेखाकार और अन्य पदों की लिखित परीक्षा 1 नवंबर 2026 को प्रस्तावित थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों से दोनों परीक्षाओं को फिलहाल टाल दिया गया है।

UKSSSC Exam Date 2026: कब होगी परीक्षा

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने जारी नोटिफिकेशन में बताया है कि इन परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें। यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article