देश

Tiger Shroff Firing Case: गोलीबारी की चपेट में गलती से आए थे उमेश चौहान, जानिए अब कैसी है उनकी हालत

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ शूटिंग केस में घायल उमेश को सबसे पहले जुहू स्थित कूपर हॉस्पिटल में शुरुआती इलाज और स्टेबलाइजेशन दिया गया था। इसके बाद 19 अक्टूबर की आधी रात के करीब उन्हें आगे की जांच और स्पेशलिस्ट केयर के लिए केईएम हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया।

Image

टाइगर श्रॉफ (फोटो साभार- ANI)

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई में 18 अक्टूबर की शाम बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इस घटना में गलती से एक व्लॉगर और ऑटो चालक उमेश चौहान घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, फिलहाल वह मुंबई के केईएम हॉस्पिटल में भर्ती हैं। 35 साल के उमेश चौहान पेशे से ब्लॉगर और ऑटो ड्राइवर हैं, जो उस वक्त मौके पर मौजूद थे जब टाइगर श्रॉफ की कार को निशाना बनाया गया।

अभी कैसी है उमेश चौहान की हालत

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, उमेश को सबसे पहले जुहू स्थित कूपर हॉस्पिटल में शुरुआती इलाज और स्टेबलाइजेशन दिया गया था। इसके बाद 19 अक्टूबर की आधी रात के करीब उन्हें आगे की जांच और स्पेशलिस्ट केयर के लिए केईएम हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि गोली लगने से उनके दिल और फेफड़ों पर कोई असर नहीं पड़ा है।

ICU में भर्ती हैं उमेश चौहान

फिलहाल उमेश हीमोडायनामिकली स्टेबल हैं और उनका इलाज इमरजेंसी ICU में जनरल सर्जरी डिपार्टमेंट के तहत चल रहा है, जिसमें कार्डियोवैस्कुलर और थोरैसिक सर्जरी टीम का कंसल्टेशन भी लिया जा रहा है। उनकी स्थिर हालत को देखते हुए फिलहाल उन्हें क्लोज क्लिनिकल मॉनिटरिंग के साथ कंजर्वेटिव तरीके से मैनेज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार आगे की इमेजिंग और स्पेशलिस्ट असेसमेंट की फाइंडिंग्स और उनकी क्लिनिकल प्रोग्रेस के आधार पर ही आगे के इलाज को लेकर फैसला लिया जाएगा। अस्पताल ने यह भी बताया है कि आगे के मेडिकल अपडेट जरूरत के हिसाब से हॉस्पिटल के ऑथराइज्ड पब्लिक रिलेशन चैनल के जरिए जारी किए जाएंगे।

बाइक सवार हमलावरों ने टाइगर पर की थी फायरिंग

गौरतलब है कि 18 अक्टूबर 2026 की शाम कुछ अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की बीएमडब्ल्यू कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इसी दौरान वहां मौजूद उमेश चौहान क्रॉसफायर की चपेट में आ गए और उनके पेट और छाती से करीब दो इंच नीचे गोली लगी। इस घटना में टाइगर श्रॉफ के पर्सनल ड्राइवर फिरदौस के हाथ में भी गोली लगी है। हालांकि अभिनेता टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। बताया गया कि हमले के बाद टाइगर खुद कार चलाकर घायलों को नानावटी अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया

इस मामले में राजस्थान की कोटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक इनमें से एक संदिग्ध नाबालिग बताया जा रहा है। मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम कोटा पहुंच चुकी है और संदिग्धों को जल्द ही कोटा की कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां मुंबई क्राइम ब्रांच की तरफ से ट्रांजिट रिमांड मांगी जाएगी। जानकारी के अनुसार एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और राजस्थान पुलिस ने इन तीनों को मुंबई-हिसार दुरंतो एक्सप्रेस से पकड़ा है, जिनमें से एक महाराष्ट्र और दो हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article