यात्रा

शिव भक्तों की मौज! एक साथ करें दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, 5 दिन की ट्रिप में खर्चा बहुत कम

IRCTC Jyotirlinga Darshan Yatra : यदि आप भगवान शिव के भक्त हैं और ज्योतिर्लिंग दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो आपको IRCTC का ये टूर पैकेज जरूर देखना चाहिए। महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए बनाया गया ये टूर पैकेज आपके लिए खास है। आइए जानते हैं इस खास पैकेज के बारे में विस्तार से...

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Jyotirlinga Darshan Yatra : अगर आप जल्दी तीर्थ-यात्रा करना चाहते हैं, और बजट या समय दोनों सीमित हैं, तो IRCTC का ज्योतिर्लिंग पैकेज आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है। IRCTC समय-समय पर ऐसे स्पेशल ट्रेन-टूर पैकेज लाता है, जिनमें आप कम खर्च और व्यवस्थित व्यवस्था के साथ पवित्र मंदिरों का दर्शन कर सकते हैं। जी हां आज हम आपके लिए एक ऐसा ही खास पैकेज लेकर आए हैं, जिससे आप महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन एक साथ कर सकेंगे। आइए जानते हैं इस पैकेज की डिटेल्स..

पैकेज की डिटेल

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) अपने ग्राहकों के लिए काफी आकर्षक टूर पैकेज लेकर आता रहता है। आज हम आपको MAHAKALESHWAR-OMKARESHWAR JYOTIRLINGA DARSHAN टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका कोड NDR011 तय किया गया है। ये ट्रिप 4 रात और 5 दिन का होगा, जिसमें आपको भगवान शिव के दो ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन के दर्शन कराए जाएंगे। इस पैकेज के सफर की शुरुआत प्रत्येक बुधवार दिल्ली से होती है। इस पैकेज की आगामी ट्रिप 17 दिसंबर से शुरू होगी।

कितना होगा खर्चा?

इस पैकेज से अकेले सफर करने पर आपको 31,370 रुपए खर्च करने होंगे। जबकि दो लोगों में सफर करने पर आपका खर्चा 18,060 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। इसके साथ ही यदि आप तीन लोगों के साथ दर्शन का प्लान बनाते हैं, तो आपको महज 15,805 रुपए प्रति व्यक्ति देने होंगे। इसके अलावा यदि आपके साथ 5-11 साल का बच्चा है, तो उसका किराया 14,130 रुपए (बैड के साथ) होगा। जबकि बिना बैड के किराया 13,505 रुपए का होगा। इस पैकेज की बुकिंग आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जाकर कर सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article