वायरल न्यूज़

VIDEO: मैडम के सवाल पर बच्चों ने खोला सपनों का पिटारा, कोई जाएगा लंदन तो कोई फरमाएगा आराम

सोशल मीडिया पर बच्चों और टीचर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि मैडम बच्चों से उनके भविष्य को लेकर सवाल करती हैं, जहां बच्चे मजेदार जवाब देते नजर आते हैं।

Image

बच्चों के मजेदार जवाब सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे (Instagram/@hadiacademyrampur)

स्कूल में मैडम ने बच्चों से एक सीधा-सा सवाल पूछा- बड़े होकर क्या बनोगे? अब किसी ने सोचा होगा कि जवाब में डॉक्टर, इंजीनियर या पुलिसवाला सुनने को मिलेगा लेकिन यहां तो बच्चों ने अपने ऐसे-ऐसे सपने बताए कि सुनकर आप भी हंस पड़ेंगे! कोई सलमान खान बनना चाहता है, किसी को पेट्रोल पंप खोलना है, तो कोई ढाबा खोलने का सपना देख रहा है। एक बच्चे ने तो आराम करने और शादी करने की बात भी कह दी। अब बच्चों के इन मजेदार जवाबों का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

मैडम ने पूछा- बड़े होकर क्या बनोगे?

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि कुछ छोटे बच्चे स्कूल की ड्रेस पहने प्लेग्राउंड में खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान मैडम उनसे उनके भविष्य को लेकर सवाल करती नजर आ रही हैं। आमतौर पर ऐसे सवाल पर बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर या पुलिसवाला बनने की बात करते हैं लेकिन इन बच्चों के सपने कुछ अलग ही मालूम पड़ते हैं। एक बच्चा कहता है कि वह बड़ा होकर सलमान खान बनेगा। वहीं, एक दूसरे बच्चे का जवाब सुनकर लोग हैरान रह गए। ऐसे में कोई वोट देने की बात करता है, तो कोई आर्मी में जाने की इच्छा जाहिर करता है। बच्चों के जवाबों में कहीं फिल्मी सितारों जैसा बनने का सपना है, तो कहीं देश की सेवा करने की चाह है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

किसी को खोलना है ढाबा, तो कोई बनेगा पेंटर

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि हर बच्चे के मन में भविष्य को लेकर अलग-अलग ख्याल हैं। कोई बड़ा होकर पेंटर बनना चाहता है, तो किसी का सपना पेट्रोल पंप खोलने का है। एक बच्चा ढाबा खोलने की बात कहता है, जबकि एक दूसरे बच्चे को लंदन जाना है। यही नहीं, बच्चों के कुछ जवाब तो और भी दिलचस्प हैं। कोई बड़ा होकर आराम करना चाहता है, तो कोई शादी करने की बात कहता है। इन जवाबों को सुनकर ऐसा लगता है कि बच्चों की दुनिया में सपनों की कोई कमी नहीं है। उनके लिए भविष्य का मतलब सिर्फ पढ़ाई और नौकरी नहीं, बल्कि अपनी पसंद की जिंदगी जीना भी है। बच्चों के बोलने का अंदाज और उनके चेहरे के भाव इस वीडियो को और भी मजेदार बना देते हैं।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

इस वायरल वीडियो (Viral Video) इंस्टाग्राम पर @hadiacademyrampur नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में बच्चों की मासूमियत और उनके मजेदार जवाब लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। सोशल मीडिया पर बच्चों से जुड़े ऐसे वीडियो (Video) अक्सर खूब वायरल होते हैं। लोग ऐसे वीडियो को खूब पसंद भी करते हैं, क्योंकि इनमें बनावटीपन कम और बचपन की सच्चाई ज्यादा दिख रही है। असल में बच्चे जो सोचते हैं, उसे सीधे बोल देते हैं। कई बार उनके जवाब बड़ों की सोच से बिल्कुल अलग होते हैं और यही बात उन्हें खास बनाती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article