लंबे सफर में थकान से बचने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स, सफर भी होगा आरामदायक

लंबे सफर के दौरान कई बार सफर की शुरुआत में तो सब कुछ अच्छा लगता है, लेकिन कुछ घंटों बाद शरीर जवाब देने लगता है। आइए जानते हैं 5 ऐसे टिप्स, जो आपके लंबे सफर को ज्यादा आरामदायक बना सकते हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Oct 11 2026, 13:29 IST
​सफर को बनाएं आरामदायक​Image Credit : Canva01 / 06

​सफर को बनाएं आरामदायक​

अगर आप लंबी दूरी की यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ आसान आदतों को अपनाकर आप अपनी थकान को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

​हर कुछ घंटे में ब्रेक जरूर लें​Image Credit : Canva02 / 06

​हर कुछ घंटे में ब्रेक जरूर लें​

सफर के दौरान बीच-बीच में ब्रेक लेना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि लगातार कई घंटों तक एक ही जगह बैठे रहने से शरीर में अकड़न और दर्द होने लगता है।

​सफर पर निकलने से पहले पूरी नींद लें​Image Credit : Canva03 / 06

​सफर पर निकलने से पहले पूरी नींद लें​

अगर आप यात्रा से पहले देर रात तक जागते हैं और सुबह जल्दी निकल जाते हैं तो इससे आपकी पूरी ट्रिप का मजा खराब हो सकता है ऐसे में सफर पर निकलने से पहले पूरी नींद लें।

​शरीर में पानी की कमी न होने दें​Image Credit : Canva04 / 06

​शरीर में पानी की कमी न होने दें​

सिरदर्द, सुस्ती और कमजोरी ज्यादातर कम पानी पीने की वजह से हो सकती है ऐसे में शरीर में पानी की कमी न होने दें। पानी की बोतल साथ जरूर रखें।

​सफर में हल्का और पौष्टिक खाना खाएं​Image Credit : Canva05 / 06

​सफर में हल्का और पौष्टिक खाना खाएं​

ज्यादा भारी या तला-भुना खाना खाने से पेट में भारीपन और सुस्ती महसूस होती है ऐसे में यात्रा के दौरान आप एक्टिव बने रहें इसके लिए सफर में हल्का और पौष्टिक खाना खाएं।

​सफर की प्लानिंग पहले से करें​Image Credit : Canva06 / 06

​सफर की प्लानिंग पहले से करें​

बिना तैयारी के लंबी यात्रा पर न जाएं। खासकर खुद ड्राइव करते समय एक ही दिन में बहुत ज्यादा दूरी तय करने का दबाव न बनाएं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!