यात्रा

क्या नए साल पर वैष्णो देवी में मिलेगी हेलिकॉप्टर सेवा, जानें कैसे करा सकते हैं बुकिंग

Vaishno Devi Helicopter Booking : नए साल की शुरुआत यदि आप मां वैष्णो देवी के दर्शन के साथ करना चाहते हैं, तो आपको एक जरूरी बात जान लेनी चाहिए। वैष्णो देवी के दर्शन के लिए मिलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग आपको कम से कम 60 दिन पहले करानी होगी। आइए जानते हैं क्या है बुकिंग का पूरा प्रोसेस...

Image

वैष्णो देवी दर्शन के लिए हैलीकॉप्टर बुकिंग

Vaishno Devi Helicopter Booking : मां वैष्णो देवी के दरबार से नए साल की शुरुआत हो इससे अच्छा भला क्या हो सकता है। वहीं जनवरी की भरी ठंड में यहां पड़ने वाली बर्फ से नजारा और भी शानदार हो जाता है। यदि आप माता के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, लेकिन मुश्किल चढ़ाई को सोचकर यात्रा टालते जा रहे हैं, तो आपको बता दें कि यहां आपको दरबार तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा सालभर मुहैया कराई जाती है। जो पहाड़ी रास्तों और कठिन चढ़ाई से बचते हुए, कम समय में यात्रा पूरी करके और बुजुर्गों के लिए राहत भरा विकल्प है। आइए जानते हैं क्या वैष्णों देवी की हेलीकॉप्टर सेवा, कैसे बुक करें, और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

वैष्णो देवी हेलीकॉप्टर सेवा क्या है?

पहाड़ी रास्तों और कठिन चढ़ाई से बचते हुए बुजुर्ग और अक्षम लोगों के लिए विशेष रूप से बनाई गई हेलीकॉप्टर सेवा Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board (SMVDSB) द्वारा संचालित की जाती है। माता के दर्शन के लिए ये हेलीकॉप्टर सेवा कटरा (हेलीपैड) से लेकर सांझी छत हेलीपैड तक उपलब्ध होती है। यह सेवा आमतौर पर मुख्य मंदिर तक पैदल चढ़ाई को आसान बनाने के लिए मुहैया कराई गई है। नए साल या पर्व-त्योहारों पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाने से हेलीकॉप्टर की बुकिंग तेजी से फुल हो जाती हैं।

कितने दिन पहले होती है वैष्णो देवी में हैलीकॉप्टर की बुकिंग?

मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर की टिकट बुकिंग window हर खुलती है। जिसकी बुकिंग आप यात्रा से कम से कम 60 दिन पहले कर सकते हैं। आमतौर पर यह बुकिंग विंडो सुबह 10:00 बजे खुलती है। जिसमें आप एक बार में अधिकतम 5 टिकट बुक कर सकते हैं। जिसके लिए आप एक वैध फोटो पहचान प्रमाण पत्र (आधार, पासपोर्ट, वोटर आईडी आदि) की जरूरत होती है। ऑनलाइन हेलीकॉप्टर की बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट online.maavaishnodevi.org पर जाएं।

वैष्णो देवी दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर का किराया कितना है?

वैष्णो देवी के दर्शन के लिए संचालित हेलीकॉप्टर बुकिंग सिंगल साइड का किराया 1800-2000 रुपए के करीब होता है। वहीं इसकी राउंड ट्रिप की बुकिंग करने पर आपको करीब 3500 से 4000 रुपए तक खर्च करने होंगे। ये हवाई सफर केवल 8-10 मिनट का होता है, जिससे आप एक लंबे पैदल रास्ते को तय करने से बच सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article