बॉलीवुड

‘अब लोग खुद सवाल पूछेंगे’, CJP प्रदर्शन पर Kangana Ranaut का रिएक्शन, देश में अशांति फैलाने का लगाया आरोप

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 11, 2026, 01:16 PM IST

Kangana Ranaut on CJP Protest: कंगना रनौत ने CJP के विरोध प्रदर्शन पर रिएक्शन दिया है। उनके बयान के बाद प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर चल रही बहस में नया मोड़ आ गया है।

Image

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दिल्ली में हुए प्रदर्शन पर रिएक्शन दिया है। (Image Source: Times Now)

Kangana Ranaut on CJP Protest: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी कंगना रनौता का कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी किसी बयान के चलते खबरों में आ जाती हैं। अब कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे CJP के विरोध प्रदर्शन पर अपना रिएक्शन दिया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर पुलिस की कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद ये मुद्दा लगातार सुर्खियों में है। एक्ट्रेस ने प्रदर्शन में शामिल लोगों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कंगना रनौत ने कही ये बात

कंगना रनौत एक बार फिर से अपने बयान को लेकर खबरों में हैं। IANSके मुताबिक, दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर सवाल पूछे जाने पर कंगना ने कहा, 'देश विरोधी तत्व, आतंकवादी ताकतें और अंतरराष्ट्रीय साजिशें इस समय हमारे देश के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं। देश को ठप करने और यहां के नागरिकों को परेशान करने के लिए कई तरह की साजिशें चल रही हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं, कई ताकतें देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन हम सभी भारत के साथ खड़े हैं और कई लोग इन देश विरोधी ताकतों के पीछे की सच्चाई सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस को छोड़िए, अब लोग ही उन्हें पीटने की जिम्मेदारी संभालेंगे, क्योंकि वे तंग आ चुके हैं। ये लोग हर दिन किसी न किसी तरह देश को तोड़ने की कोशिश करते हैं।'

इन स्टार्स ने किया प्रदर्शन का सपोर्ट

जहां एक तरफ कंगना रनौत प्रदर्शन का विरोध करती नजर आ रही हैं, तो वहीं कुछ सितारे इसके समर्थन में भी नजर आए। इस लिस्ट में प्रकाश राज (Prakash Raj), फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap), गायक विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) और एक्टर इमरान खान (Imran Khan) का नाम शामिल है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article