IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 5 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'PURI KONARK RAIL TOUR PACKAGE' है। भगवान जगन्नाथ के दर्शन से कोणार्क सूर्य मंदिर तक की यात्रा आपको इस पैकेज के तहत करवाई जाएगी। ओडिशा को भगवान जगन्नाथ की धरती कहा जाता है। यहां स्थित पुरी का जगन्नाथ मंदिर देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है। पुरी से कुछ दूरी पर स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर ओडिशा की शानदार वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है। यह मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।
पुरी-कोणार्क रेल टूर का पूरा प्लान
दिन 1 (मंगलवार): 16 जून 2026 को बेंगलुरु से सफर की शुरुआत होगी। KSR बेंगलुरु रेलवे स्टेशन तक आपको पहुंचना होगा। यात्री ट्रेन नंबर 18464 (प्रशांति एक्सप्रेस) से दोपहर 1:40 बजे रवाना होंगे। इसके बाद ट्रेन से सफर की शुरुआत होगी।
दिन 2 (बुधवार): पुरी पहुंचना
शाम करीब 6 बजे खुर्दा रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों को पुरी ले जाया जाएगा। होटल में रुकने के बाद रात पुरी में बिताई जाएगी।
दिन 3 (गुरुवार): जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क दर्शन
सुबह नाश्ते के बाद भगवान जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए जाएंगे। इसके बाद दोपहर में कोणार्क के लिए रवाना होना है इस दौरान चंद्रभागा बीच और विश्व प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर घूमने का मौका मिलेगा। शाम को वापस पुरी लौटकर होटल में ही रुकना होगा।
दिन 4 (शुक्रवार): पुरी बीच और वापसी
सुबह पुरी बीच की खूबसूरती का आनंद लें। इसके बाद होटल से चेकआउट करके दोपहर 2 बजे पुरी रेलवे स्टेशन पहुंचना है और ट्रेन नंबर 22883 से वापसी की यात्रा शुरू होगी। अगले दिन शनिवार को शाम करीब 7:45 बजे ट्रेन यशवंतपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी। इसके साथ ही पुरी-कोणार्क की यादगार यात्रा का समापन होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऋषिकेश के पास बसा है स्वर्ग जैसा हिल स्टेशन, भट की दाल और पहाड़ी व्यंजन के लिए है फेमस
पैकेज से जुड़ी अन्य जानकारी
खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹22,950 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹15,310 और ₹14,420 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹12,620 है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SBR037 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर- 8595931291/9003140710 संपर्क कर सकते हैं।
