यात्रा

क्रिसमस और न्यू ईयर स्पेशल, रण ऑफ कच्छ और भुज की यादगार यात्रा

IRCTC Tour Package 2025: परिवार के साथ सर्दियों में अगर आप ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो ये पैकैज आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। रण उत्सव गुजरात सरकार द्वारा हर साल आयोजित किया जाने वाला एक खास सांस्कृतिक महोत्सव है, जो कच्छ की अनोखी विरासत, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और प्राकृतिक सुंदरता को दिखाने के लिए होता है।

Image

christmas and new year special

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने क्रिसमस और नए साल के लिए विशेष रण ऑफ कच्छ और भुज हवाई यात्रा पैकेज लॉन्च कर दिया है। रण उत्सव गुजरात सरकार द्वारा हर साल आयोजित किया जाने वाला एक भव्य सांस्कृतिक त्योहार है, जो कच्छ की अनोखी विरासत, हस्तशिल्प, लोक संगीत, नृत्य और प्राकृतिक खूबसूरती को सेलिब्रेट करता है। यह उत्सव ग्रेट रण ऑफ कच्छ के सफेद नमक के रेगिस्तान में होता है, जहां करीब चार महीनों तक यह सूना इलाका रंग, रोशनी और संस्कृति से भर जाता है और एक जीवंत सांस्कृतिक केंद्र में बदल जाता है।

भुज, गुजरात के पश्चिमी हिस्से में स्थित एक ऐतिहासिक शहर है, जो अपनी शानदार वास्तुकला और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। शांत हमीसर झील के पास स्थित आइना महल, इसके पास ही प्रग महल, ऊंचा घंटाघर शहर का शानदार नजारा आप देख सकेंगे। 4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है।

मुंबई से आपकी यात्रा की शुरुआत होगी। 25 दिसंबर 2025 को भुज हवाई अड्डे पर सुबह 8:05 बजे पहुंचें। इसके बाद व्हाइट रण रिजॉर्ट के लिए प्रस्थान करना है। एक शानदार गाला डिनर के साथ ही ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 53700 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 41500 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 40700 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 36300 रुपए तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड WMA84B है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प की माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8287931886 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article