यात्रा

बर्फीली वादियों से करें 2026 की यादगार शुरुआत, आज ही बुक करें IRCTC का New Year Special कश्मीर टूर पैकेज

IRCTC New Year Tour Package : नए साल का स्वागत अगर आप किसी अनोखे और यादगार तरीके से करना चाहते हैं, तो आपको किसी खास जगह पर जाने का प्लान बनाना चाहिए। आज हम आपको IRCTC के एक खास टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज से आप अपने नए साल की शुरुआत कश्मीर से कर सकते हैं।

Image

IRCTC New Year Tour Package

IRCTC New Year Tour Package: नए साल का स्वागत अगर आप किसी यादगार तरीके से करना चाहते हैं, तो IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) का Mystical Kashmir New Year Special Tour Package आपके लिए एक खास हो सकता है। इस पैकेज के साथ आप 2026 की शुरुआत कश्मीर की हसीन वादियों, बर्फ से ढके पहाड़ों और खूबसूरत घाटियों के बीच कर सकते हैं। ये नजारे और धरती पर स्वर्ग जैसा अहसास कराते हैं। कश्मीर को पारंपरिक रूप से 'धरती का स्वर्ग' कहा जाता है और ये पैकेज उसी रूपक को जीवंत कर देता है। आइए जानते हैं इस पैकेज की डिटेल्स के बारे में...

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स...

खास तौर पर नए साल का जश्न मनाने के लिए तैयार किया ये टूर पैकेज बेहद खास है। इस पैकेज का नाम MYSTICAL KASHMIR NEW YEAR SPECIAL EX HYDERABAD है। जिसका कोड SHA11A तय किया गया है। इस पैकेज में श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसी लोकप्रिय जगहों पर घूमना शामिल हैं। यह पूरा सफर 5 रात और 6 दिन का होगा। जिसकी शुरुआत हैदराबाद से होगी। इस पैकेज में हवाई सफर के साथ कश्मीर में रहना-खाना, घूमना-फिरना भी शामिल है।

Kashmir Tour Package

Kashmir Tour Package

कितना होगा खर्च?

इस पैकेज से अकेले सफर करने पर आपको 47,100 रुपए का खर्चा करना होगा। जबकि दो लोगों में घूमने पर आपका ये सफर 36,950 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। इसके साथ ही यदि आप तीन लोगों के ग्रुप में सफर करते हैं, तो आपको 35550 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। इसके साथ ही 5-11 साल के बच्चे का किराया 30050 रुपए (बैड सहित) होगा। इस पैकेज की बुकिंग आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com से कर सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article