IRCTC: कम बजट में अगर आप शानदार ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो आईआरसीटसी का ये 9 दिन का टूर पैकेज आपके लिए बेहद स्पेशल रहने वाला है। इस टूर पैकेज का नाम- 'AMRITSAR DHARAMSHALA DALHOUSIE EX MUMBAI' है। अपनी सहूलियत के हिसाब से आने वाले किसी भी बुधवार के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। 12 अगस्त 2026 को टूर की शुरुआत मुंबई से होगी। यात्री शाम 6:45 बजे BDTS स्टेशन से ट्रेन नंबर 12903 से अमृतसर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद पूरी रात ट्रेन में सफर रहेगा। इस दौरान खाने-पीने की व्यवस्था यात्रियों को खुद करनी होगी।
दूसरे दिन अमृतसर में रात करीब 11:45 बजे पहुंचेंगे। रेलवे स्टेशन से आपको पिकअप करके होटल ले जाया जाएगा। होटल पहुंचकर चेक-इन करें और आराम करें। रात का ठहराव अमृतसर में ही होगा। इस दिन खाने की व्यवस्था खुद करनी होगी। तीसरे दिन सुबह जल्दी तैयार होकर स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) के दर्शन के लिए जाएंगे। दर्शन के बाद होटल लौटकर नाश्ता करेंगे और फिर होटल से चेक-आउट करके डलहौजी के लिए रवाना होंगे।
डलहौजी हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसका नाम ब्रिटिश भारत के गवर्नर-जनरल लॉर्ड डलहौजी के नाम पर रखा गया था। रास्ते में दोपहर का खाना अपनी सुविधा के अनुसार किया जा सकता है। शाम को डलहौजी पहुंचने के बाद होटल में चेक-इन करेंगे। रात का खाना और ठहरने की व्यवस्था डलहौजी में होगी।
चौथे दिन नाश्ते के बाद आज खज्जियार घूमने निकलेंगे। रास्ते में सरदार अजित सिंह स्मारक भी देखा जाएगा। अजित सिंह स्वतंत्रता सेनानी और शहीद भगत सिंह के चाचा थे। इसके बाद खज्जियार पहुंचेंगे, जिसे इसकी खूबसूरत हरियाली और प्राकृतिक नजारों के कारण 'मिनी स्विट्जरलैंड' भी कहा जाता है। यहां पर्यटक घुड़सवारी, पैराग्लाइडिंग और जोरबिंग जैसी गतिविधियों का मजा ले सकते हैं। इन गतिविधियों का खर्च अलग से होगा। इसके बाद चमेरा झील की खूबसूरती भी देख सकते हैं और अपनी इच्छा के अनुसार बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। बोटिंग का खर्च पैकेज में शामिल नहीं है। शाम को डलहौजी वापस लौटेंगे। रात का खाना और ठहराव डलहौजी में होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: गुफा के भीतर विराजमान हैं भगवान शिव, जानिए क्यों खास है श्री केशवनाथेश्वर मंदिर की यात्रा
पांचवे दिन नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करके धर्मशाला के लिए रवाना होंगे। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का एक बेहद खूबसूरत शहर है और इसे दलाई लामा तथा तिब्बती समुदाय से भी जोड़ा जाता है। रास्ते में ज्वालाजी मंदिर के दर्शन किए जाएंगे। यह हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में शामिल है और यहां पवित्र ज्योति लगातार जलती रहती है। धर्मशाला पहुंचने के बाद होटल में चेक-इन करेंगे। रात का खाना और ठहराव धर्मशाला में होगा। ठीक इसी तरह अन्य दिन का कार्यक्रम भी काफी मजेदार रहने वाला है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत में बढ़ रहा है Second City Tourism का ट्रेंड, जानें क्यों बदल रही है घूमने की सोच
कंफर्ट 3AC में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 67755 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 40850 और 33475 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया- 26050 रुपए है। इस पैकेज का कोड- WMR191 है। आईआरसीटसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर- 8287931886 पर संपर्क कर सकते हैं।
