यह एक खास तरह की बकेट वॉटर हीटर है, जिसमें बाल्टी के साथ ही पानी गर्म करने का सिस्टम भी दिया गया है। Abirami का पोर्टेबल बकेट वॉटर हीटर उन लोगों के लिए एक विकल्प बन सकता है, जिन्हें कम मात्रा में गर्म पानी की जरूरत होती है। इसे किसी भी ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
आमतौर पर पानी गर्म करने के लिए लोग इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करते हैं। इसमें पहले बाल्टी में पानी भरना पड़ता है और फिर रॉड लगाकर पानी गर्म करना होता है। लेकिन Abirami के इस प्रोडक्ट में हीटिंग सिस्टम बाल्टी के साथ ही दिया गया है। यानी अलग से इमर्शन रॉड लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसकी क्षमता 20 लीटर है। इसमें एक बार में 20 लीटर तक पानी गर्म किया जा सकता है। बाल्टी में पानी निकालने के लिए नल भी दिया गया है, जिससे गर्म पानी को आसानी से बाहर निकाला जा सकता है।
इस बकेट वॉटर हीटर में 2,000 वॉट का हीटिंग सिस्टम दिया गया है। यह 230 वोल्ट की बिजली सप्लाई पर काम करता है। इसमें निकेल प्लेटेड हीटिंग एलिमेंट, कॉपर ट्यूबिंग और थर्मोस्टेट जैसे कंपोनेंट दिए गए हैं, जो पानी गर्म करने और तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इसका डिजाइन भी काफी साधारण रखा गया है, ताकि इसे घर में आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। हालांकि पानी गर्म होने में कितना समय लगेगा, यह पानी की शुरुआती ठंडक और मात्रा पर निर्भर करेगा।
इस तरह का बकेट वॉटर हीटर खासतौर पर उन लोगों के काम आ सकता है, जो किराये के मकान में रहते हैं या जिनके घर में गीजर लगाने की सुविधा नहीं है। स्टूडेंट्स, अकेले रहने वाले नौकरीपेशा लोग और छोटे परिवार भी इसे एक विकल्प के तौर पर देख सकते हैं।
Abirami 20 लीटर पोर्टेबल बकेट वॉटर हीटर की ऑनलाइन कीमत करीब 2,499 रुपये है। यानी करीब ढाई हजार रुपये खर्च करके आप पानी गर्म करने वाला यह उपकरण घर ला सकते हैं। इसकी कीमत और उपलब्धता ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बदल सकती है।
पानी और बिजली का एक साथ इस्तेमाल होने के कारण इस तरह के उपकरण को चलाते समय सावधानी बेहद जरूरी है। हीटर चालू रहने के दौरान पानी में हाथ बिल्कुल न डालें। पानी को छूने या निकालने से पहले बिजली का कनेक्शन बंद करके प्लग निकाल दें। बच्चों को इससे दूर रखें और अच्छी अर्थिंग वाले सुरक्षित इलेक्ट्रिकल सॉकेट का इस्तेमाल करें।