IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 4 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'MISTY MUNNAR WITH HOUSEBOAT STAY' है। 17 जून 2026 को आपके कोच्चि एयरपोर्ट या एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद आपको मुन्नार के लिए रवाना किया जाएगा। रास्ते में केरल की खूबसूरत हरियाली, पहाड़ों और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेते हुए आप मुन्नार पहुंचेंगे।
मुन्नार पहुंचने के बाद आप होटल में चेक-इन करेंगे। इसके बाद आपके पास आराम करने और मुन्नार टाउन में घूमने-फिरने व खरीदारी करने का समय होगा। रात को मुन्नार होटल में ठहराव।
दिन 2: मुन्नार घूमना
सुबह नाश्ते के बाद मुन्नार की खूबसूरत जगहों की सैर शुरू होगी। सबसे पहले आप एराविकुलम नेशनल पार्क जाएंगे, जहां आपको प्रकृति और पहाड़ों की खूबसूरती देखने को मिलेगी। इसके बाद टी म्यूजियम की यात्रा करेंगे, जहां आप चाय बनाने की प्रक्रिया और मुन्नार के चाय इतिहास के बारे में जान सकेंगे। दोपहर बाद आप मट्टुपेट्टी डैम और इको पॉइंट घूमने जाएंगे। यहां पहाड़ों, झील और खूबसूरत मौसम का मजा लिया जा सकता है। शाम को अगर आप चाहें तो पुनर्जनी कल्चरल शो देख सकते हैं (टिकट का खर्च खुद उठाना होगा)। रात को मुन्नार होटल में ठहराव।
दिन 3: मुन्नार से कुमारकोम (हाउसबोट अनुभव)
सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करके कुमारकोम के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचकर खूबसूरत हाउसबोट में चेक-इन करेंगे। हाउसबोट में ही दोपहर का खाना मिलेगा। इसके बाद केरल के मशहूर बैकवॉटर में नाव से घूमने का शानदार अनुभव मिलेगा। चारों तरफ पानी, हरियाली और शांत वातावरण आपकी यात्रा को यादगार बना देगा। क्रूज का समय: दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक नाव चलेगी। इसके बाद लंच के लिए 30 मिनट का ब्रेक होगा। फिर दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक क्रूज जारी रहेगा। शाम 5:30 बजे के बाद नियमों के कारण नाव चलाने की अनुमति नहीं होती, इसलिए हाउसबोट तय जगह पर रुक जाएगी। रात का खाना और रातभर हाउसबोट में ठहराव।
दिन 4: कुमारकोम से कोच्चि वापसी
सुबह नाश्ते के बाद हाउसबोट से चेक-आउट करेंगे और कोच्चि (एर्नाकुलम) के लिए रवाना होंगे। रास्ते में आप हिल पैलेस म्यूजियम घूमेंगे। दोपहर के भोजन के बाद कोच्चि की प्रसिद्ध जगहों की सैर करेंगे, जिसमें शामिल हैं: यहूदी सिनेगॉग, डच पैलेस, सेंट फ्रांसिस चर्च और चाइनीज फिशिंग नेट्स। इसके बाद शाम को आपको एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन या कोच्चि एयरपोर्ट पर छोड़ दिया जाएगा। यात्रा यहीं समाप्त होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऋषिकेश के पास बसा है स्वर्ग जैसा हिल स्टेशन, भट की दाल और पहाड़ी व्यंजन के लिए है फेमस
पैकेज से जुड़ी अन्य जानकारी
खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹37,170 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹19,050 और ₹14,650 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹5,835 है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SEH028 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर- 8287932024, 828793117 संपर्क कर सकते हैं।
