यात्रा

भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से काशी तीर्थ यात्रा, 9 दिन में गया, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज के दर्शन

IRCTC: तीर्थ यात्रियों के लिए खुशखबरी है। पर्यटकों को भारत गौरव ट्रेन से काशी यात्रा का खास मौका मिल रहा है। 9 दिन की ये ट्रिप होगी। ट्रेन कई स्टेशनों पर रुकेगी, जहां यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

Image

भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से काशी तीर्थ यात्रा (फोटो: AI)

IRCTC: अगर आप धार्मिक यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आईआरसीटीसी ने kashi tirtha yatra नाम से 9 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस यात्रा में आपको गया, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यह यात्रा 9 सितंबर 2026 से 17 सितंबर 2026 तक चलेगी। यात्रा की शुरुआत सुबह 8 बजे तिरुनेलवेली स्टेशन से होगी। रास्ते में ट्रेन कई स्टेशनों पर रुकेगी, जहां यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

रुकने वाले प्रमुख स्टेशन:

विरुधुनगर

मदुरै

डिंडीगुल

तिरुचिरापल्ली

विल्लुपुरम

चेंगलपट्टू

तांबरम

चेन्नई एग्मोर

गुडूर

दिन 2: 10 सितंबर 2026 (विजयवाड़ा से होकर आगे का सफर)

सुबह ट्रेन विजयवाड़ा पहुंचेगी और यहां से आगे की यात्रा जारी रहेगी।

दिन 3: 11 सितंबर 2026 (गया पहुंचकर बोधगया दर्शन)

दोपहर में ट्रेन गया पहुंचेगी। यहां पहुंचने के बाद यात्रियों को ठहरने की जगह ले जाया जाएगा। इसके बाद दोपहर का भोजन, बोधगया में महाबोधि मंदिर के दर्शन रात का खाना और गया में रात्रि विश्राम रहेगा।

दिन 4: 12 सितंबर 2026 (गया से वाराणसी की यात्रा)

सुबह नाश्ते के बाद गया में धार्मिक दर्शन कराए जाएंगे। विष्णुपद मंदिर के दर्शन करेंगे। दोपहर में वाराणसी के लिए रवाना होंगे। रास्ते में ट्रेन में ही भोजन की व्यवस्था होगी। रात तक वाराणसी पहुंचकर ठहरने की व्यवस्था होगी।

दिन 5: 13 सितंबर 2026 (वाराणसी दर्शन और गंगा आरती)

इस दिन काशी नगरी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, काशी विशालाक्षी मंदिर, काल भैरव मंदिर आपको ले जाया जाएगा। शाम को प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल होने का मौका मिलेगा। रात वाराणसी में ठहराव होगा।

दिन 6: 14 सितंबर 2026 (वाराणसी से अयोध्या यात्रा)

सुबह जल्दी अयोध्या के लिए रवाना होंगे। रास्ते में नाश्ते की व्यवस्था ट्रेन में होगी। दोपहर में अयोध्या पहुंचने के बाद पूरे दिन अयोध्या दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद रात में प्रयागराज के लिए रवाना होंगे।

दिन 7: 15 सितंबर 2026 (प्रयागराज दर्शन और वापसी यात्रा)

सुबह प्रयागराज पहुंचेंगे। यहां यात्रियों के लिए फ्रेश होने की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद- संगम स्नान, हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जाना है। दोपहर में भोजन के बाद वापसी की यात्रा शुरू होगी। रात ट्रेन में ही सफर रहेगा।

दिन 8: 16 सितंबर 2026 (वापसी यात्रा)

ट्रेन विजयवाड़ा पहुंचेगी और यहां यात्रियों के उतरने-चढ़ने की सुविधा रहेगी। इसके बाद यात्रा आगे जारी रहेगी।

दिन 9: 17 सितंबर 2026 (यात्रा का समापन)

सुबह ट्रेन गुडूर और चेन्नई एग्मोर पहुंचेगी। इसके बाद यात्रियों को उनके स्टेशनों पर उतारा जाएगा। रास्ते में प्रमुख स्टेशन- तांबरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली, डिंडीगुल, मदुरै और विरुधुनगर है। रात में ट्रेन तिरुनेलवेली पहुंचेगी और यात्रा समाप्त होगी।

पैकेज से जुड़ी अन्य जानकारी

खर्चे की बात करें तो स्लीपर क्लास में ये ट्रिप आपको ₹16,900 में पड़ेगी। 3AC में किराया ₹31,000 और 2AC में प्रति व्यक्ति किराया ₹43,500 तय किया गया है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SZBG43 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर- 93634 88232, 8287931964 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article