यात्रा

मुंबई से घूम आएं ये 3 धार्मिक शहर, 6 दिन के इस तीर्थ यात्रा पैकेज में सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC: कम बजट में अगर आप शानदार यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए ही है। विशेष रूप से परिवार के साथ यात्रा के लिए ही आकर्षक टूर पैकेज को डिजाइन किया गया है।

Image

कम बजट में शानदार यात्रा (फोटो: AI)

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए 6 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज के तहत एक यादगार सफर में आपको तीन पवित्र धाम- प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी की यात्रा करवाई जाएगी। धर्म, संस्कृति और इतिहास का संगम आपको इस पैकेज (Religious Tour Package) में देखने को मिलेगा। इस टूर पैकेज का नाम- 'PRAYAGRAJ, AYODHYA & VARANASI EX MUMBAI' है। 3 जुलाई 2026 इस पैकेज को बुक करने के लिए डेट है। हालांकि, अपनी सहूलियत के हिसाब से आप 3 जुलाई के अलावा भी आने वाले किसी भी शुक्रवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

दिन 1 (शुक्रवार): मुंबई से प्रयागराज के लिए रवाना

आपकी यात्रा मुंबई के LTT स्टेशन से शुरू होगी। शाम 5:20 बजे ट्रेन नंबर 12293 से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। रास्ते में भुसावल और इटारसी से भी यात्री ट्रेन में चढ़ सकते हैं। रात का सफर ट्रेन में ही होगा। (खाना अपनी सुविधा के अनुसार)

दिन 2 (शनिवार): प्रयागराज दर्शन

दोपहर 12:40 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। रेलवे स्टेशन से आपको होटल ले जाया जाएगा। होटल में चेक-इन के बाद थोड़ा आराम और फ्रेश होने के बाद घूमने निकलेंगे। त्रिवेणी संगम, अलोपी देवी मंदिर, लेटे हुए हनुमान मंदिर और आनंद भवन म्यूजियम के दर्शन करेंगे। रात को होटल में डिनर और ठहरने की व्यवस्था होगी।

दिन 3 (रविवार): प्रयागराज से अयोध्या यात्रा

सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करेंगे और भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे। रास्ते में लंच अपनी सुविधा से कर सकते हैं। अयोध्या पहुंचने के बाद होटल में चेक-इन करेंगे। शाम को हनुमानगढ़ी मंदिर और सरयू घाट के दर्शन करेंगे। इसके बाद होटल में डिनर और रात का ठहराव होगा। (नाश्ता और डिनर शामिल)

दिन 4 (सोमवार): अयोध्या से वाराणसी यात्रा

सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करेंगे। आज आप श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करेंगे, जहां भगवान श्रीराम का जन्मस्थान माना जाता है। इसके बाद वाराणसी के लिए रवाना होंगे। शाम तक वाराणसी पहुंचकर होटल में चेक-इन करेंगे। रात का डिनर और ठहरने की व्यवस्था वाराणसी होटल में होगी। (नाश्ता और डिनर शामिल)

दिन 5 (मंगलवार): वाराणसी दर्शन और वापसी

सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करेंगे। आज आप बाबा विश्वनाथ की नगरी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद प्रयागराज रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे और शाम 6:10 बजे ट्रेन नंबर 12294 से मुंबई वापसी की यात्रा शुरू करेंगे। रात का सफर ट्रेन में होगा। (नाश्ता शामिल)

दिन 6 (बुधवार): मुंबई वापसी और यात्रा समाप्त

सुबह ट्रेन यात्रा पूरी करते हुए दोपहर 2:55 बजे LTT मुंबई पहुंचेंगे। रास्ते में इटारसी और भुसावल स्टेशन पर उतरने वाले यात्री उतर सकते हैं। इसी के साथ आपकी प्रयागराज-अयोध्या-वाराणसी आस्था यात्रा यादगार पलों के साथ समाप्त होगी।

खर्चे और बुकिंग से रिलेटेड जानकारी

सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 34500 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 27000 और 25555 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 25555 है। इस पैकेज का कोड- WMR163 है। आईआरसीटसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर- 8287931886 पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article