IRCTC: भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक ऊटी घूमने का आपके पास सुनहरा मौका है। यहां का सुहावना मौसम, हरियाली से भरी पहाड़ियां और शांत माहौल इसे बाकी जगहों से अलग बनाते हैं। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 5 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'MANGALORE OOTY RTP PACKAGE' है।
25 जून 2026 दिन गुरुवार को मंगलौर से यात्रा की शुरुआत होगी। यहां से ट्रेन नंबर 22638 वेस्ट कोस्ट एक्सप्रेस से रात 11:45 बजे ऊटी के लिए रवाना होंगे। सुबह 7:22 बजे कोयंबटूर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद यहां से सड़क मार्ग द्वारा ऊटी के लिए रवाना होंगे।
ऊटी पहुंचने के बाद होटल में चेक-इन करेंगे। दोपहर के समय घूमने के लिए जाएंगे- बॉटनिकल गार्डन (जहां खूबसूरत फूलों और पेड़-पौधों की शानदार दुनिया देखने को मिलेगी), ऊटी झील (जहां शांत माहौल में खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं) रात को ऊटी में होटल में ठहराव।
ऊटी की खूबसूरत जगहों की सैर
तीसरे दिन शनिवार को सुबह होटल में नाश्ते के बाद ऊटी की कुछ खास जगहों को घूमने निकलेंगे।
डोड्डाबेट्टा पीक-नीलगिरी की सबसे ऊंची चोटियों में से एक, जहां से शानदार पहाड़ी नजारे दिखते हैं
टी म्यूजियम-जहां चाय बनने की पूरी प्रक्रिया और इतिहास के बारे में जानने का मौका मिलेगा
पायकारा फॉल्स-खूबसूरत झरने और प्राकृतिक नजारों का आनंद
मुदुमलाई नेशनल पार्क-जहां जंगल सफारी और वन्यजीवों को देखने का मौका मिल सकता है
इसके बाद रात को ऊटी में होटल में ठहराव।
ऊटी से कुन्नूर होते हुए कोयंबटूर वापसी
अगले दिन सुबह होटल से चेक-आउट करने के बाद कुन्नूर (Coonoor) घूमने जाएंगे। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां, चाय के बागान और प्राकृतिक नजारे आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे। शाम को कोयंबटूर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे। यहां से रात 9:30 बजे ट्रेन नंबर 22637 वेस्ट कोस्ट एक्सप्रेस से मंगलौर के लिए वापसी होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऋषिकेश के पास बसा है स्वर्ग जैसा हिल स्टेशन, भट की दाल और पहाड़ी व्यंजन के लिए है फेमस
मंगलौर वापसी
अगले दिन सुबह 5:50 बजे मंगलौर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचने के साथ ही आपकी ऊटी यात्रा पूरी होगी। यह ट्रिप उन लोगों के लिए शानदार है जो पहाड़, हरियाली, शांत माहौल और प्रकृति के बीच कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं। ऊटी की ठंडी हवा और खूबसूरत वादियां आपको लंबे समय तक याद रहेंगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
खर्चे और बुकिंग से रिलेटेड जानकारी
खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 29630 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिप शेयरिंग में किराया क्रमश: 15535 और 12050 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SER052 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर- 8287932082, 8287932117 संपर्क कर सकते हैं।
